सोने वाले गद्दे के नीचे ये कुछ चीजें रखना होता है अशुभ, माता लक्ष्मी हो जाती हैं नाराज, जानिए इसकी वजह?

KNEWS DESK- अक्सर देखा जाता है कि लोग सोने वाले गद्दे के नीचे प्लास्टिक की पन्नी, पुराने-गंदे पेपर या पैसे रख देते हैं। यह आदत आम लग सकती है, लेकिन शास्त्रों के अनुसार यह अशुभ माना गया है। ऐसे करने से जन्म कुंडली में कुछ ग्रह कमजोर हो सकते हैं और धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

गद्दे के नीचे पैसे क्यों न रखें?

धन माता लक्ष्मी का प्रतीक है। अगर गद्दे के नीचे पैसे रखे जाते हैं, तो माना जाता है कि माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाराज माता लक्ष्मी के घर में अशांति फैल सकती है, आर्थिक तंगी हो सकती है और धन का क्षय होने लगता है। साथ ही, घर के सदस्यों को बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

गद्दे के नीचे पन्नी क्यों न रखें?

गद्दे के नीचे प्लास्टिक की पन्नी रखना भी अशुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्लास्टिक की पन्नी का संबंध राहु ग्रह से होता है। जिस घर में लोग गद्दे के नीचे पन्नी रखते हैं, वहां अशांति और परेशानियां बनी रहती हैं। इसके अलावा, इससे स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है।

गद्दे के नीचे पुराने पेपर क्यों न रखें?

पुराने और गंदे पेपर गद्दे के नीचे रखना भी शुभ नहीं माना गया। ये नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं, जिससे घर में दरिद्रता और मानसिक तनाव बढ़ता है। इसके साथ ही, जन्म कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होने की संभावना भी बताई गई है, जो मानसिक संतुलन और विवेक पर असर डाल सकता है।

गद्दे के नीचे पैसे, पन्नी या पुराने-गंदे पेपर रखना न केवल अशुभ माना गया है, बल्कि इससे घर में अशांति, आर्थिक समस्याएं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। इसलिए घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि सोने वाले गद्दे के नीचे साफ-सुथरी और केवल आवश्यक चीजें ही रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *