Karwa Chauth 2025: 10 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

KNEWS DESK- करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म में वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि और पति की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला अत्यंत शुभ पर्व है। यह व्रत पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पावन व्रत किया जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 (Karwa Chauth 2025 Date) को रखा जाएगा।

करवा चौथ व्रत कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को रात 10:54 बजे शुरू होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर को रात 7:37 बजे होगा। इसी वजह से करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त

पूजन का समय: शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक

लाभ-उन्नति मुहूर्त: रात 9:02 बजे से 10:35 बजे तक

चंद्रोदय और व्रत पारण का समय

इस दिन चंद्रमा का उदय रात 8:13 बजे होगा। सुहागिन महिलाएं इसी समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर और पति के हाथों से जल ग्रहण कर अपना व्रत खोलेंगी।

व्रत पारण के नियम

  • चंद्रमा को अर्घ्य देने से पहले जल, दूध, रोली, चावल और चीनी मिलाकर लोटा तैयार करें।
  • पहले छन्नी से चंद्रमा के दर्शन करें और फिर अर्घ्य अर्पित करें।
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद उसी छन्नी से पति का चेहरा देखें।
  • इसके बाद पति पत्नी को जल पिलाकर व्रत पारण करवाएं।
  • व्रत खोलते समय पहले पानी, फिर मिठाई या फल ग्रहण करें।
  • व्रत के बाद भारी या तला-भुना भोजन न करें, बल्कि केवल सात्विक आहार लें।

व्रत का महत्व

करवा चौथ व्रत केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि पति-पत्नी के प्रेम और निष्ठा का प्रतीक है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से व्रत रखने और पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होती है। 10 अक्टूबर 2025 को आने वाला करवा चौथ हर सुहागिन के लिए शुभ अवसर लेकर आएगा। इस दिन “भक्ति, विश्वास और प्रेम” के साथ व्रत रखने वाली महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में खुशहाली और दीर्घ सौभाग्य की कामना करेंगी