Hindu Nav Varsh 2026: आज से शुरू हिंदू नववर्ष, इस शुभ दिन घर ले आएं ये 5 वस्तुएं, मां लक्ष्मी की कृपा से भर जाएगा पूरा साल

KNEWS DESK- हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2083 का प्रारंभ 19 मार्च से हो रहा है। यह दिन चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और इसे नव संवत्सर के रूप में मनाया जाता है। खास बात यह है कि इसी दिन से चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है।

नववर्ष पर घर लाएं ये शुभ चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नववर्ष के पहले दिन कुछ विशेष वस्तुओं को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

चांदी का सिक्का या वस्तु

नववर्ष के दिन चांदी का सिक्का या कोई चांदी की वस्तु घर लाना शुभ माना जाता है। चांदी को चंद्रमा और शांति का प्रतीक माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि और आर्थिक मजबूती आती है। लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाला सिक्का विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इस दिन घर में तुलसी का पौधा लाना या रोपण करना बहुत शुभ होता है। इससे वातावरण शुद्ध होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

पीतल या तांबे के बर्तन

पीतल और तांबा पवित्र धातुएं मानी जाती हैं। नववर्ष के दिन इनसे बने बर्तन खरीदना शुभ होता है। पूजा-पाठ में इनका उपयोग करने से घर में सुख-शांति और देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

नया अनाज (चावल या गेहूं)

नए साल पर घर में नया अनाज लाना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह संकेत देता है कि घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी। चावल को विशेष रूप से शुभ माना जाता है और इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

कमल का फूल या मां लक्ष्मी की तस्वीर

मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय है। इस दिन कमल का फूल या लक्ष्मी जी की नई तस्वीर घर लाना धन, वैभव और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है।

धातु का कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कछुआ सौभाग्य और उन्नति का प्रतीक होता है। चांदी, पीतल या तांबे का कछुआ घर लाने से वास्तु दोष दूर होते हैं और उन्नति के नए रास्ते खुलते हैं। यह भगवान विष्णु के कूर्म अवतार से भी जुड़ा हुआ माना जाता है।

नववर्ष का महत्व: नई शुरुआत का प्रतीक

हिंदू नववर्ष केवल एक कैलेंडर की शुरुआत नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है। इस दिन किए गए शुभ कार्य पूरे वर्ष सुख-समृद्धि और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इस पावन अवसर पर इन शुभ वस्तुओं को घर लाकर आप अपने जीवन में खुशहाली और समृद्धि का स्वागत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *