माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, 6 साल तक मुफ्त होगी ये सेवा…!

KNEWS DESK-माता वैष्णो देवी के दरबार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि श्रद्धालुओं के लिए आने वाले 6 सालों के लिए हर गुरुवार (Thursday) को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके लिए हिमाचल के उद्यमी महिंद्र शर्मा ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड कटरा को 1.1 करोड़ रुपये लंगर के लिए दान स्वरूप भेंट किए हैं। बताया जा रहा है कि इसकी शुरूआत 18 जुलाई 2024, गुरुवार से होगी।

कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अंशुल गर्ग को डॉक्टर शर्मा ने एक करोड़ एक लाख रुपए का पंजाब नेशनल बैंक में भेंट की है।  उन्होंने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को 18 जुलाई 2024 से 3 अक्टूबर 2030 तक आने वाले हर एक वीरवार को माता के भक्तों को भोजन प्रदान करने के लिए 31,000 रुपए प्रति लंगर की धनराशि दी| इस धनराशि से श्राइन बोर्ड लगभग 325 लंगर का आयोजन कर सकती है।

वैष्णो देवी की गुफा के बारे में क्या खास बातें हैं? - Quora

बता दें कि 61 वर्षीय डॉक्टर महिंद्र शर्मा ऊना जिला के बढेड़ा राजपूतां से संबंध रखते हैं। डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने BSC, MBA और डॉक्टरेट की डिग्री को ग्रहण किया हुआ है।वे एक समाज सेवी है और नई दिल्ली के इस्कॉन मन्दिर की नवीकरण, पुनरोद्धार  समिति के वाइस चेयरमैन हैं और यमुना नदी के पुनरोद्धान के लिए गठित हरी यमुना समिति के उपाध्यक्ष भी हैं।

डॉक्टर महिंद्र की गणना देश के चोटी के समाज सेवी उद्योगपतियों में की जाती है। उनकी कंपनी देशभर में राष्ट्रीय महत्व की इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण,  होटल,  फूड प्रोसेसिंगए शिक्षा व रियल एस्टेट की अनेक परियोजनाओं का निर्माण कर रही है। इसके अलावा वे अनेक धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं जोकि समाज के दबे कुचल वर्ग के सामाजिक,आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

About Post Author