Gangaur Vrat 2026: आज मनाया जा रहा गणगौर का पावन पर्व, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व

KNEWS DESK- हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर का व्रत और पूजा की जाती है। इस वर्ष यह पावन पर्व आज मनाया जा रहा है। तृतीया तिथि का आरंभ तड़के 02:31 बजे हुआ और यह रात 11:57 बजे तक रहेगी, इसलिए आज ही गणगौर व्रत रखा जाएगा।

गणगौर का अर्थ और धार्मिक महत्व

गणगौर दो शब्दों से मिलकर बना है—‘गण’ और ‘गौर’। ‘गण’ का अर्थ है भगवान भगवान शिव ‘गौर’ का अर्थ है माता माता पार्वती। यह व्रत भगवान भगवान शिव और माता माता पार्वती को समर्पित है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह व्रत रखती हैं, जबकि कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना करती हैं।

गणगौर पूजा का शुभ मुहूर्त

  • पूजा का शुभ समय: सुबह 07:55 से 09:26 तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:49 से 05:37 तक
  • अभिजित मुहूर्त: 12:04 से 12:53 तक
  • विजय मुहूर्त: 02:30 से 03:18 तक

इन शुभ समयों में पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

गणगौर पूजा विधि

गणगौर पूजा विधि बेहद सरल और श्रद्धा से जुड़ी होती है:

  1. ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  2. पूजास्थल को साफ करके लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं।
  3. मिट्टी या लकड़ी से बनी ईसर (शिव) और गौरी (पार्वती) की मूर्तियां स्थापित करें।
  4. एक कलश में गंगाजल भरकर उसके ऊपर गेहूं के ज्वार रखें।
  5. माता माता पार्वती को मेहंदी, कुमकुम, चूड़ियां, मंगलसूत्र और वस्त्र अर्पित करें।
  6. षोडशोपचार पूजा करें—जल, अक्षत, फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
  7. अंत में आरती कर प्रसाद बांटें और व्रत पूरा करें।

गणगौर व्रत का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणगौर व्रत करने से अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है।पौराणिक कथा के अनुसार, माता माता पार्वती ने भगवान भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत किया था।

गणगौर पर्व होली के अगले दिन से शुरू होकर पूरे 18 दिनों तक चलता है और तृतीया तिथि को इसका समापन होता है। इस दौरान महिलाएं गीत गाती हैं, सजती-संवरती हैं और पूरे उत्साह के साथ इस पर्व को मनाती हैं।

गणगौर केवल एक व्रत नहीं, बल्कि यह प्रेम, समर्पण और वैवाहिक सुख का प्रतीक है। यह पर्व महिलाओं के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। गणगौर की शुभकामनाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *