दुर्गा पूजा 2025: इस साल दुर्गा पूजा कब से हो रही शुरू? जानिए तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त

KNEWS DESK- दुर्गा पूजा भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है, जिसे विशेष रूप से बंगाल, ओडिशा, असम और पूर्वी भारत में बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। इसे दुर्गोत्सव भी कहा जाता है। यह त्योहार देवी दुर्गा की आराधना और शक्ति की विजय का प्रतीक है।

शारदीय नवरात्रि के दौरान मनाया जाने वाला यह पर्व पांच दिनों तक चलता है – षष्ठी, महासप्तमी, महाष्टमी, महानवमी और विजयादशमी। मान्यता है कि मां दुर्गा का धरती पर आगमन और प्रस्थान शुभ-अशुभ का संकेत देता है।

दुर्गा पूजा 2025 कब है?

  • शारदीय नवरात्रि 2025: 22 सितंबर (सोमवार) से 1 अक्टूबर (बुधवार) तक।
  • इस बार नवरात्रि 10 दिनों की होगी, क्योंकि तृतीया दो दिन रहेगी।
  • दुर्गा पूजा की शुरुआत: 28 सितंबर 2025 (रविवार) से।

दुर्गा पूजा 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां

षष्ठी पूजा – 28 सितंबर 2025 (रविवार)

  • इस दिन मां कात्यायनी की पूजा और प्रतिमा स्थापना होती है।
  • शुभ मुहूर्त: सुबह 06:08 बजे से 10:30 बजे तक।
  • इस दिन बिल्व निमंत्रण और पंडाल सजाने की परंपरा निभाई जाती है।

महाअष्टमी और संधि पूजा – 30 सितंबर 2025 (मंगलवार)

  • अष्टमी और नवमी के संधिकाल में विशेष पूजा की जाती है।
  • संधि पूजा का समय: शाम 07:36 से 08:24 बजे तक।
  • इस दौरान 108 दीपक और 108 कमल पुष्पों से मां चामुंडा की आराधना की जाती है।

विजयादशमी – 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार)

  • इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन नदी और तालाबों में किया जाएगा।
  • यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

दुर्गा पूजा का महत्त्व

दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है बल्कि यह संस्कृति, कला और समाजिक उत्सव का भी प्रतीक है। इन दिनों पंडालों में भव्य सजावट होती है, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और भक्त मां दुर्गा की आराधना में डूबे रहते हैं।

इस साल की दुर्गा पूजा खास है क्योंकि नवरात्रि पूरे 10 दिनों तक चलने वाली है। अगर आप पूजा या पंडाल दर्शनों की योजना बना रहे हैं तो ऊपर बताए गए शुभ मुहूर्त और तिथियों को जरूर ध्यान में रखें।