घर में नहीं टिकता पैसा? जानें वास्तु शास्त्र के ये आसान उपाय जो लाएंगे बरकत और समृद्धि

KNEWS DESK- वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। इसमें घर की दिशा, ऊर्जा और वस्तुओं के सही स्थान से जुड़े ऐसे कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। अगर आपके घर में आर्थिक तंगी बनी रहती है, पैसा टिकता नहीं या बरकत महसूस नहीं होती, तो वास्तु शास्त्र के कुछ आसान उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बरकत न होने के कई कारण हो सकते हैं-

  • घर की साफ-सफाई की कमी
  • आपसी झगड़े और नकारात्मक ऊर्जा
  • माता-पिता या बुजुर्गों का अनादर
  • गरीबों की मदद न करना
  • रात में झूठे बर्तन छोड़ देना
  • टपकता हुआ नल
  • सीढ़ियों की गलत दिशा

वास्तु शास्त्र के उपाय जिनसे आएगी बरकत

  1. सफाई पर ध्यान दें
    घर हमेशा साफ-सुथरा रखें। विशेष रूप से ब्रह्म मुहूर्त (सुबह 4 बजे से 6 बजे तक) और संध्याकाल में झाड़ू न लगाएं। यह समय पूजा और सकारात्मक ऊर्जा का होता है।
  2. दरारें तुरंत भरवाएं
    दीवारों, फर्श या छत पर दरारें होना अशुभ माना जाता है। ये घर की ऊर्जा को कमजोर करती हैं, इसलिए इन्हें जल्द ठीक करवाएं।
  3. सीढ़ियों की दिशा सही रखें
    वास्तु के अनुसार सीढ़ियां पूर्व से पश्चिम या उत्तर से दक्षिण दिशा में बनवानी चाहिए। उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में सीढ़ियां बनवाना अशुभ माना गया है।
  4. टपकते नल को ठीक करवाएं
    घर में अगर नल से पानी टपकता रहता है, तो यह धन हानि का संकेत होता है। इसे तुरंत ठीक करवा लें ताकि धन का अपव्यय रुके।
  5. झाड़ू को छिपाकर रखें
    झाड़ू को हमेशा ऐसी जगह रखें जहां वह किसी को दिखाई न दे। इसे पलंग के नीचे या पूजा स्थल के पास रखने से बचें।
  6. बाथरूम को सुखा रखें
    नहाने के बाद वॉशरूम गीला न छोड़ें। गीला वॉशरूम घर में नकारात्मक ऊर्जा और आर्थिक अस्थिरता लाता है।
  7. रसोई को खाली न रखें
    रसोई में हमेशा अन्न का भंडार भरा रखें। कभी भी बर्तन पूरी तरह खाली न छोड़ें, क्योंकि रसोई को समृद्धि का प्रतीक माना गया है।
  8. काले रंग से परहेज करें
    घर की सजावट में काले रंग का इस्तेमाल कम करें। चाहे पर्दे हों, टाइल्स या दीवारों का रंग — काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है और इससे बरकत रुकती है।