सावन मास में करें ये उपाय, महादेव होंगे बेहद खुश

KNEWS DESK-  सावन का पूर्ण महीना शिव जी को समर्पित किया जाता है| हिन्दू पंचाग के मुतबिक, सारे महीनों में से सावन का महिना सबसे खास माना जाता है| भगवान शिव सावन मास में सभी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं| सावन मास का हर सोमवार को  शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और जल चढ़ाने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन सुखमय हो जाता है|

इस साल सावन 59 दिनों का होगा| 4 जुलाई 2023 से सावन माह की शुरुआत होगी और 31 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा पर यह समाप्त होगा| इस बार पहले मंगला गौरी व्रत से सावन की शुरुआत हो रही है| इस साल सावन में मास बढ़ने के कारण भक्तों को शिव जी प्रसन्न करने के लिए 8 सावन सोमवार व्रत मिलेंगे| इसी के साथ ज्योतिष शास्त्र द्वारा सावन के कुछ उपाय बताए गए हैं| जिसको करने से भोलेनाथ अत्यधिक प्रसन्न होकर आशीर्वाद देंगे|

चलिए बताते हैं ज्योतिष शास्त्र द्वारा बताए गए उपाय 

♦ पहला उपाय शिव पुराण के अनुसार, सावन में भगवान शिव को बेलपत्र और धतूरा चढ़ाना बेहद लाभकारी होता है| जानकारी के अनुसार,  इन चीजों से भोलेनाथ अत्यंत प्रसन्न होते हैं और कभी भी धन की कमी नहीं होती है|

♦ दूसरा उपाय सावन के महीने में हर रोज महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए, ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है|

♦ तीसरा उपाय सावन में अगर आप शिवलिंग पर जल में अक्षत डालकर भगवान शिव के शिवलिंग पर अर्पित करते हैं तो इससे घर में धन का आगमन होता है| सारे कर्ज उतारते हैं|

♦ चौथा उपाय शास्त्रों के अनुसार, सावन मास में शिवलिंग पर दूध अर्पित  करना शुभ माना जाता है|ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और कुंडली में चंद्रमा ग्रह की स्थिति मजबूत होती है|

♦ पांचवां उपाय शिव पुराण के अनुसार, सावन के पांच सोमवार को पशुपतिनाथ का व्रत करना भी बेहद शुभ माना जाता है| मान्यता है कि अगर आप पशुपतिनाथ का व्रत सावन में पड़ने वाले पांच सोमवार को करते हैं तो व्यक्ति की सारी इच्छाएं पूरी होती हैं|

About Post Author