दिवाली पर राशि अनुसार करें लक्ष्मी मंत्र का जाप, मिलेगा धन-समृद्धि और सुख का आशीर्वाद

KNEWS DESK- हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी माना गया है। माना जाता है कि जिन पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती। दिवाली का पर्व माता लक्ष्मी की आराधना के लिए सबसे शुभ दिन माना गया है। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई पूजा से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपने भक्तों को असीम सुख और संपत्ति का आशीर्वाद देती हैं।

आज यानी 20 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली की रात अपनी राशि के अनुरूप लक्ष्मी मंत्र का जाप करने से देवी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार लक्ष्मी मंत्र, जिनका जाप दिवाली की रात करने से धन, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है—

मेष राशि – ॐ ऐं क्लीं सौं:
वृषभ राशि – ॐ ऐं क्लीं श्रीं:
मिथुन राशि – ॐ क्लीं ऐं सौं:
कर्क राशि – ॐ ऐं क्लीं श्रीं:
सिंह राशि – ॐ ह्रीं श्रीं सौं:
कन्या राशि – ॐ श्रीं ऐं सौं:
तुला राशि – ॐ हीं क्लीं श्रीं:
वृश्चिक राशि – ॐ ऐं क्लीं सौं:
धनु राशि – ॐ हीं क्लीं सौं:
मकर राशि – ॐ ऐं क्लीं ह्रीं श्रीं सौं:
कुंभ राशि – ॐ हीं ऐं क्लीं श्रीं:
मीन राशि – ॐ हीं क्लीं सौं:

दिवाली की रात इन मंत्रों का 108 बार जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में स्थायी समृद्धि का वास होता है।

टिप: मंत्र जाप के दौरान पूर्व दिशा की ओर मुंह करके, शुद्ध घी का दीपक जलाकर और लाल या गुलाबी आसन पर बैठकर जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिवाली अपनी राशि के अनुसार लक्ष्मी मंत्र का जाप करें और अपने जीवन में खुशहाली, धन और सौभाग्य का स्वागत करें।