ChanakyaNiti :भूलकर भी न करें ऐसे लोगों से मित्रता, ये होते हैं दोस्त के नाम पर दुश्मन, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

किसी भी व्यक्ति के जीवन में दोस्तों का बहुत अधिक महत्वपूर्ण योगदान होता है। जिस व्यक्ति की दोस्ती अच्छी होती है, उसका जीवन सुखमय रहता है। अच्छे दोस्त व्यक्ति का भाग्य तक बदल सकते हैं। आचार्य चाणक्य का नाम भारत के महानतम लोगों में शामिल है। आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी असफल नहीं हो सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिनसे भूलकर भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों से दोस्ती करने से व्यक्ति का जीवन बर्बाद हो जाता है। ऐसे दोस्त दुश्मन के समान होते हैं।

लालची लोगों से

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को लालची लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों से दूर ही रहना चाहिए। लालची व्यक्ति कभी भी आपका अपना नहीं हो सकता है। ऐसे व्यक्ति मतलबी होते हैं। ये लोग मतलब निकल जाने के बाद साथ छोड़ देते हैं।

बुरे वक्त पर जो साथ न दें

आचार्य चाणक्य के अनुसार सच्चा मित्र वही होता है जो बुरे वक्त में साथ देता है। ऐसे व्यक्ति से हमेशा दूर रहना चाहिए जो बुरे वक्त में साथ न दें। आपके अच्छे वक्त में तो हर कोई आपका साथ देगा लेकिन बुरे वक्त में सच्चा मित्र ही आपका साथ देगा। ऐसे लोगों से तुरंत दूरी बना लें जो बुरे वक्त में आपका साथ नहीं देते हैं।

गलत आदतों वाले लोग

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों से दोस्ती करने से जीवन बर्बाद हो सकता है। जीवन को सफल बनाने के लिए अच्छी संगत का होना बहुत जरूरी है।