KNEWS DESK – चैत्र नवरात्रि आध्यात्मिक ऊर्जा और शक्ति की उपासना का पावन पर्व है। इस साल 2026 में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से हो रहा है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि में माता का वास घर-घर में होता है, इसलिए इस समय घर की पवित्रता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ काम और वस्तुएं करने से बचना चाहिए, अन्यथा पूजा का फल कम हो सकता है और घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है।
नवरात्रि में इन चीजों से बचें
- चमड़े की वस्तुएं:
नवरात्रि में चमड़े से बनी चीजें जैसे बेल्ट, पर्स, जैकेट या जूते पहनने से बचें। धार्मिक मान्यता है कि यह अशुद्ध माना जाता है और पूजा की पवित्रता प्रभावित हो सकती है। - बाल और नाखून काटना वर्जित:
नवरात्रि के नौ दिनों में बाल या नाखून काटना वर्जित माना गया है। ऐसा करने से पूजा का फल कम हो सकता है। - तामसिक भोजन से दूर रहें:
मांस, मछली, अंडा, प्याज और लहसुन जैसे तामसिक भोजन का सेवन न करें। इस समय सात्विक भोजन और फलाहार करना शुभ माना जाता है। - गंदे या अशुद्ध वस्त्र न पहनें:
नवरात्रि में साफ-सुथरे और पवित्र वस्त्र पहनना चाहिए। गंदे कपड़े पहनकर पूजा करना देवी की आराधना में बाधा डाल सकता है। - कलश स्थापना के बाद नींबू न काटें:
यदि घर में कलश स्थापना की गई है तो नवरात्रि के दौरान नींबू काटने से बचें। ऐसा करने से पूजा की शुद्धता प्रभावित हो सकती है। - शराब और नशे की चीजों से दूरी:
शराब, सिगरेट या किसी भी प्रकार के नशे की वस्तु घर में लाना या छूना अशुभ माना जाता है। यह देवी दुर्गा का अपमान है और घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ा सकती है।
नवरात्रि में क्या करें
देवी की कृपा पाने के लिए नकारात्मक ऊर्जा और अशुद्ध वस्तुओं से दूर रहें। रोज सुबह और शाम मां दुर्गा की पूजा करें। घर को साफ-सुथरा और पवित्र रखें। सात्विक जीवनशैली अपनाएं।