त्योहारों की लड़ी के साथ आया अगस्त….

KNEWS DESK- अगस्त का महीना हर साल की तरह इस साल भी ढेरों बड़े तीज-त्योहारों से लेकर आ गया है। इस महीने में आपको कई शुभ दिन और शुभ मुहूर्त भी मिलने वाले हैं, जब आप कोई नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। भगवान शिव के पावन महीने सावन के साथ ही इसमें कई और महत्वपूर्ण तीज-त्योहार हैं। आइए आपको अगस्त 2024 में पड़ने वाले कई प्रमुख व्रत और त्योहारों की तारीख बताते हैं |

1 अगस्त, गुरुवारः- गुरु प्रदोष व्रत या सावन का पहला प्रदोष व्रत

2 अगस्त, शुक्रवारः- सावन शिवरात्रि

4 अगस्त, रविवारः- सावन अमावस्या या हरियाली अमावस्या, फ्रेंडशिप डे

5 अगस्त, सोमवारः- सावन का तीसरा सोमवार व्रत

6 अगस्त, मंगलवार:- सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत

7 अगस्त, बुधवारः- हरियाली तीज, स्वर्ण गौरी व्रत

8 अगस्त, गुरुवारः – विनायक चतुर्थी

9 अगस्त, शुक्रवारः- नाग पंचमी

10 अगस्त, शनिवारः- कल्कि जयंती

11 अगस्त, रविवारः- तुलसीदास जयंती

12 अगस्त, सोमवार:- सावन का चौथा सावन सोमवार व्रत,

13 अगस्त, मंगलवारः- सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत, सावन दुर्गाष्टमी

16 अगस्त, शुक्रवारः- सावन पुत्रदा एकादशी, वरलक्ष्मी व्रत, सिंह संक्रांति

17 अगस्त, शनिवारः- शनि प्रदोष व्रत, सावन का दूसरा प्रदोष व्रत

19 अगस्त, सोमवारः- सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन, सावन का पांचवां सोमवार व्रत, सावन का समापन, पंचक शुरू, लवकुश जयंती

22 अगस्त 2024, गुरुवार – कजरी तीज

26 अगस्त 2024, सोमवार जन्माष्टमी

29 अगस्त 2024, गुरुवार – अजा एकादशी

31 अगस्त 2024, शनिवार – प्रदोष व्रत

About Post Author