Aaj Ka Rashifal: आज 22 जून 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 22 जून, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन राशि के जातकों का दिन कैसा रहेगा। जानें आज आपका भविष्‍य फल कैसा रहेगा।

आज की वाणी

सकृदुच्चरितं येन
हरिरित्यक्षरद्वयम् ।
बद्ध: परिकरस्तेन
मोक्षाय गमनं प्रति।।

अर्थात्: मनुष्य को हर परिस्थिति में भगवान को याद करना चाहिए, क्योंकि भगवान का स्मरण ही हर सफलता की कुंजी है। जो मनुष्य इस बात को समझ लेता है, उसे जीवन में सभी सुख मिलते हैं और स्वर्ग पाना संभव हो जाता है।

दिनांक 22 जून 2024, शनिवार

शक सम्वत- 1946
विक्रम सम्वत- 2081
मास- ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्लपक्ष
तिथि- पूर्णिमा – 06:39 तक
पश्चात्- प्रतिपदा – 29:15 तक
नक्षत्र- मूल – 17:54 तक
पश्चात्- पूर्वाषाढ़ा
करण- बव. – 06:39 तक
पश्चात्- बालव
योग- शुक्ल – 16:44 तक
पश्चात्- ब्रह्म
सूर्योदय- 05:24
सूर्यास्त- 19:22
चन्द्रोदय- 20:03
चन्द्रराशि- धनु दिनरात
सूर्यायण – दक्षिणायन
गोल- उत्तरगोल
अभिजित- 11:55 से 12:51
राहुकाल- 08:53 से 10:38
ऋतु- वर्षा
दिशाशूल- पूर्व

आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति मत बनने दें । घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद पर विचार विमर्श होगा। नींद भरपूर आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु , वे, वो)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। मनोरंजन के साधन बनेंगे। आज किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें, इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन होने से बचें बस। अनजान से व्यवहार न करें।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप व्यस्त रह सकते हैं। आज कार्य की व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। संतुष्ट रहें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानीपूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के भरपूर योग हैं। स्वास्थ्य लाम मिलेगा।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करने में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें, भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के सितारे आपके पक्ष में हैं। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन बेहतर रहेगा। बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा। खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। धार्मिक कार्यो का अवसर प्राप्त होगा। नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। रोजगार के योग बनेंगे। आज ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी, बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज आप चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज मन उपलब्धि पाकर खुशी महसूस करेगा ।लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। आर्थिक मसलों में सोच-समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.