मेष-जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। किसी तरह का रिस्क न लें। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बेहतर है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय कहा जाएगा।

मिथुन-स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लें। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और व्यापार सही चलता रहेगा।

कर्क-प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। अक्रामकता में भावुक होकर कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक कहा जाएगा। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक हैं।

सिंह-गृहकलह से बचें। घरेलू सुख बाधित है। लेकिन भौतिक सुख-संपदा में फिर भी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम औेर संतान भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं।

कन्या-स्वास्थ्य मध्यम लेकिन आपका पराक्रम आपको व्यवसायिक सफलता दिलाएगा। प्रेम और संतान ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

तुला-वाणी अनियंत्रित न होने दें। पूंजी निवेश अभी न करें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष आपकी आज्ञा का पालन करेगी।

वृश्चिक-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

धनु-अत्यधिक खर्च से बचें। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है।

मकर-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कुंभ-कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक लाभ, स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है।

मीन-भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत बढ़िया है।
