उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव आने से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुड़ गए हैं. वहीं विपक्षी दलों की रणनीति यही है. कि इस बार भाजपा पर जन मुद्दों से लेकर हुए अभी तक के भ्रष्टाचारों को लेकर जनता के सामने पेश करना, ताकि 2027 में वह इन मुद्दों को लेकर जीत हासिल कर सके, यही वजह है देहरादून में आयोजित संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन में कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है, लोकसभा चुनाव के दौरान 400 पार का नारा लगाने वाली भाजपा की मंशा कांग्रेस राहुल गांधी पहले ही भांप चुके हैं. कांग्रेस का आरोप है.कि भाजपा का संविधान बदलना एक मकसद है. बुद्धिजीवी वर्गों ने भी खतरे को समझा और भाजपा के नारे को पूरा नहीं होने दिया गया, जो संविधान की सबसे बड़ी जीत है. कांग्रेस का मानना है देश की सर्वाधिक संस्थाओं का निष्पक्ष होना अति आवश्यक बन चुका है. इसलिए कांग्रेस ने एक बड़ा जन आंदोलन संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ का नारा देते हुए इसकी शुरुआत कर दी है,वही भाजपा ने भी कांग्रेस पर प्रहार करते हुए हल्ला बोला कांग्रेस का भी इस देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कभी विश्वास नही रहा है, कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया है.कांग्रेस को संविधान और लोकतंत्र सकारात्मक रूप अपनाने को भी कहा, यदि कांग्रेस सकारात्मक रूप को नहीं अपनाती तो सत्ता में आना मुश्किल है।
उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी इन दिनों काफी एक्टिव दिख रही है. कांग्रेस ने अभी 2 हफ्ते पहले ही नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने के साथ ही उत्तराखंड में 12 जिलाध्यक्षों और 15 शहर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की थी.उसके बाद अब बड़े बड़े आयोजनों के साथ जनता के बीच जाने का फैसला तय कर लिया है यही वजह है की कल हुए, संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा , अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम समेत कई नेता शामिल हुए। उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से देहरादून में ‘संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए।पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यदि भारत में संविधान नहीं होता तो आज देश की हालत पाकिस्तान और बांग्लादेश की तरह होती। संविधान को बचाने के लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता को मजबूती से आगे आना होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम मौजूद हैं।साथ ही भाजपा ने भी कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर तंज किया है,आरोप पर तंज कस्ते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि कांग्रेस का इस देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कभी विश्वास नही रहा है, कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को समाप्त करने का काम किया है।
कांग्रेस का मानना है ,की संविधान की रक्षा करना हर नागरिक कर्तव्य है। वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर बढ़ते दबाव व सांविधानिक मूल्यों के संरक्षण पर चिंता जताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओें से एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्व करने का आह्वान किया।भाजपा ने भी कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा लोकतंत्र के मामले में भारत ही सबसे बड़ा देश है, आज़ादी के प्रथम चुनाव में कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर को हराने का काम किया_साथ ही सत्ता के लालच में कोंग्रेस ने ही आपातकाल को घोषित किया था, आज देश व राज्य की जनता ने कांग्रेस को ठुकरा दिया है जिसके कारण कांग्रेस इस प्रकार के झूठे दावे पेश कर रही है,अन्य विपक्षी दलों की भी कांग्रेस के सविधान बचाओ कार्यक्रम को लेकर मिली जुली प्रतिकिर्या देखने को मिली साथ ही बुद्धि जीवी की माने तो सिर्फ राजनिति
अब तक प्रदेश में हो रहे राजनैतिक बदलाव को देखा जाए तो सभी पार्टियां 2027 विधानसभा के चुनाव को जीतने लिए अपनी ताकत झोंक रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस लंबे समय से एक मजबूत मीडिया रणनीति की कमी महसूस कर रही थी। भाजपा के आक्रामक प्रचार के मुकाबले कांग्रेस की आवाज कई बार कमजोर पड़ जाती थी।यही वजह है की आने वाले वर्षों में कांग्रेस के सामने बड़ा चुनौतीपूर्ण राजनीतिक परिदृश्य होगा, जिसके लिए पार्टी पहले से तैयारी कर रही है। पार्टी के भीतर यह बड़े कार्यक्रम नए नेताओं के उदय को भी प्रोत्साहित करेगा। चाहे अब इसमें संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ सम्मेलन जैसे ही मुद्दे मदद गार साबित हो।