चार साल पूरे,विपक्ष बताता काम अधूरे !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, आगामी 23 मार्च को प्रदेश की सत्ता में धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने जा रहे है. जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी धामी सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इन कार्यक्रमों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र सरकार के बड़े नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है जिसको लेकर केंद्र सरकार के दिग्गज नेताओं के दौरे भी प्रदेश में प्रस्तावित किये गये है. इसी क्रम में आज प्रदेश के हरिद्वार में भाजपा द्वारा महासभा का आयोजन किया गया जिसको सम्बोधित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की और इस महासभा के चलते बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग भी लिया. रैली को सम्बोधित करने के बाद अमित शाह की अध्यक्षता में “टोली बैठक” का भी आयोजन किया गया, आपको बता दे इस टोली बैठक को भाजपा के 24 बड़े नेताओं के साथ किया गया, जिसमें आगामी चुनावों को लेकर चर्चा भी की गयी है. आपको बता दे इसी प्रकार आगामी 22 मार्च को एक और महारैली प्रदेश में गढ़वाल के श्रीनगर में आयोजित की जानी है जिसको सम्बोधित करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का प्रदेश दौरा प्रस्तावित हो चुका है. सरल भाषा में कहा जाए तो यह भी कहा जा सकता है. की आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के आयोजित होने से पहले भाजपा ने बिगुल बजा दिया है. वही जहाँ एक ओर प्रदेश भाजपा जनता के बीच धामी सरकार की उपलब्धियों को बड़े कार्यक्रमों और आयोजनों के जरिये जनता के बीच पहुंचाने का काम कर रही है. वही दूसरी ओर विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हल्ला बोलता नज़र आ रहा है और सरकार की नाकामियों को भी गिनवाने का काम कर रहा है.

उत्तराखंड की सत्ता में कार्यरत धामी सरकार के 23 मार्च को चार वर्ष पूरे होने जा रहे है, इसी बीच प्रदेश भाजपा द्वारा धामी सरकार की उपलब्धियों को बड़े आयोजनों के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा है जिनकी कमान संभालने के लिए केंद्रीय नेताओं द्वारा प्रदेश दौरा प्रस्तावित हो चुके है, इसी क्रम में आज प्रदेश मे हरिद्वार के बैरागी कैंप के मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसको केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सम्बोधित किया गया. साथ ही सरकार के चार साल पूरे होने पर “चार साल बेमिसाल” रूप में धामी सरकार की उपलब्धियों व संशोधित आपराधिक कानून बीएनएस को लेकर भी प्रदर्शनी प्रस्तुत भी की गयी. इसी प्रकार भाजपा एक और महाआयोजन गढ़वाल के श्रीनगर में आयोजित करने जा रही है. जिसमे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करने वाले है. भाजपा द्वारा धामी सरकार के कार्यकाल को बड़ी उपलब्धि व सफलतापूर्वक रूप में देखा जा रहा है साथ ही प्रदेश भाजपा का मानना है कि आज की महासभा व आगामी 22 मार्च को होने जा रही महासभा से निश्चित ही बड़ा संदेश प्रदेश की जनता के बीच पहुंचने वाला है. और जिसके चलते आगामी 2027 के चुनावों में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी विजय होने वाली है. वही जहाँ एक ओर भाजपा लगातार विभिन्न माध्यमों से धामी सरकार उपलब्धियां गिनवा रही है, तो विपक्ष अभी भी सत्ता पक्ष को घेरता नज़र आ रहा है, विपक्ष का मानना है की अभी भी धरातल पर कई ऐसी बाते है जिनको पूरा करने में धामी सरकार विफल रही है.

 

अमित शाह ने आज आगामी चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र दे दिया है.जिसको टोली बैठक नाम दिया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कुल 24 लोगों की यह बैठक हुई. उन्होंने बताया इस बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाएं की गई. साथ ही आने वाले समय में चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी. सम्भवता  प्रदेश में दायित्व बंटवारे और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है.ऐसे में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा के चार साल पुरे होने और अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपा पर जम कर सवाल दागे है.

अमित शाह के कार्यक्रम के लिए राज्य भर से बीजेपी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों को आमंत्रित किया गया है. लोगों को लाने के लिए 5000 बसें लगाई गई हैं. भाजपा का मानना है, कि कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग शामिल रहे. वैरागी कैंप में कई सौ मीटर लंबा चौड़ा तंबू लगाया गया है. अमित शाह के हरिद्वार दौरे को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल माना जा रहा है. इस कार्यक्रम के बहाने बीजेपी ने अपनी ताकत दिखाई है.वही विपक्षी दल धामी सरकार के इन चार साल बेमिसाल को भ्रष्टाचार के बेमिसाल बता रहा है.कुल मिलाकर आज के कार्यक्रम से भाजपा ने प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन के तौर पर 2027 का आगाज कर दिया है.वही विपक्ष भी अपनी जीत की हुंकार भरते हुए भाजपा की नाकामियां बताने में जुट गया है.सवाल यही है की ऐसे में ये बड़े आयोजन प्रदेश की जनता को आगामी चुनाव में लुभाने में कितने कारगर साबित होंगे ये देखना अभी बाकि होगा। 

    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *