उत्तर प्रदेश: पावर हाउस का महिलाओं ने किया जबदस्त घेराव, बिजली विभाग के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

रिपोर्ट – सीबू सैनी  

उत्तर प्रदेश – कन्नौज के जिले मकरंद नगर स्थित पावर हाउस का महिलाओं ने जबदस्त घेराव किया | इतना ही नहीं उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर भी अवैध वसूली का भी आरोप लगाया हैं। रूपए लेने के बाद भी जब बिजली की सप्लाई नहीं पहुंची तो कांशीराम कालोनी के सभी लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं।

बिजली घर का किया घेराव

बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय मोहल्ले के निकट बनी कांशीराम कालोनी में गुरुवार की शाम करीब सात बजे लाईट के चले जाने पर बिजली विभाग के कर्मचारी को सही करने के लिए बुलाया गया था। जहां पर उन्होंने सही करने के बजाय रूपयों की डिमांड की थी। लाइट न आने पर कॉलोनी निवासियों ने अत्यधिक गर्मी से परेशान होने के कारण सभी ने चंदा जुटाकर दो हजार रुपए लाइन मैन को दे दिए। इसके बाद भी लाइट जब नहीं आई तो शुक्रवार की सुबह होते ही बिजली घर का घेराव किया और वसूली करने का भी आरोप लगाया आपूर्ति ठप हो जाने पर गर्मी से परेशान महिला शबीना ने कहा है कि बिना वजह के बिलजी लाइन को काट दिया जाता हैं। जब पैसे भी जमा करते हैं फिर भी नहीं जोड़ते हैं।

बिजली विभाग के कर्मचारी रुपए भी ले गए

वहीं दूसरी महिला तरुनम्म ने बताया हैं कि वह काशीराम कॉलोनी की निवासिनी हैं। कल सात बजे लाईट काट दी गई।उसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी रुपए भी ले गए और कहा कि आधे घंटे के बाद लाइट को जोड़ दिया जाएगा। जो आज अभी तक लाइट को जोड़ा नहीं गया। ऐसे में रात भर सड़को पर लेटे रहे जहां कोई भी आवारा कुत्ते बच्चे को कोई नुकसान पहुंचा सकता था। इसी कारण आज एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने पावर हाउस पहुंच कर लाइट जोड़ने को लेकर मोर्चा खोला दिया।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.