राज्य में नारी शक्ति को किया जायेगा सम्मानित, आज मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार

उत्तराखंड-  नारी के सम्मान में प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला तीलू रौतेली पुरस्कार आज दिया जायेगा। इसमें अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जायेगा। इसके लिए महिलाओं का चयन कर लिया गया है। जिसमें 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार और 35 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाना है। इस वर्ष पुरस्कार की राशि को बढ़ाया भी गया है। जो 51-51 हजार रूपये दी जानी है।

इस वर्ष बढ़ी हुई मिलेगी सम्मानित राशि

महिलाओं को सम्मानित करने को लेकर प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से प्रत्येक वर्ष दिया जाता है लेकिन इस वर्ष इस सम्मान राशि में बढ़ोत्तरी की गयी है। विभिन्न क्षेत्रों स्वच्छता, सामाजिक कार्य, बालिका शिक्षा, खेल, साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता एवं स्वयं सहायता समूह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जायेगा है। साथ ही आंगनवाड़ी के कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहित करने हेतु सम्मान व पुरस्कार राशि दी जायेगी। बीते वर्षों में सम्मानित राशि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 31 हजार रुपये और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए सम्मान राशि 21 हजार रुपये थी जिसे इस मुख्यमंत्री धामी के पूर्व में दिए गये निर्देश पर बढ़कर 51-51 हजार रुपये कर दिया गया है।

About Post Author