कोच की हालत में सुधार, पुलिस दर्ज करेगी बयान, कमरे के बाहर कड़ा पहरा

देहरादून, बीते समय में उत्तराखण्ड के खेल जगत को शर्मसार करने वाली घटना जिसमें एक क्रिकेट कोच पर उनके महिला खिलाड़ियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। इसके सम्बन्ध में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ। जिसमें क्रिकेट कोच नरेन्द्र मोदी एक महिला खिलाड़ी से अश्लील बातें कर रहा था। जिसके वायरल होते ही कोच ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैै। घटना के खुलासे के बाद कोच को निलंबित कर दिया गया था। करीब सप्ताह भर से अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब उसकी सेहत में सुधार है। साथ ही अब उसे रेफर किये जाने की बात भी चल रही है। जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गयी है। उसके कमरे के बाहर पुलिस को तैनात किया गया है। जिससे उसपर कड़ी निगरानी रखी जा सके। साथ ही पुलिस ने चिकित्सकों व स्टाफ को भी कहा है कि रेफर किये जाने से पूर्व उन्हे सूचित किया जाये। इस सम्बन्ध में सीओ अनिल जोशी ने बताया कि पीड़ित महिला खिलाड़ियों की शिकायत के बाद उनके बयान दर्ज कर लिए गये हैं। अब आरोपित कोच के बयान भी दर्ज किये जाने हैं। इस मामले पर पुलिस आगे की जांच में जुटी है। पुलिस खिलाड़ियों से सम्पर्क साध रही है। और क्रिकेट एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों के सम्बन्ध में भी जानकारी जुटा रही है।

About Post Author