मंडुवे के सैंडविच और बाजरे के अप्पे बनाकर महिलाओं की नई पहल

देहरादून-  भारत सरकार मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप मे मना रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेट महोत्सव को बड़े उत्साह पूर्वक ढंग से मनाया जा रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष्य में उमा की ओर से फास्ट फूड के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता एवं पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने रागी की बर्फी हलवा मंडुवे के सैंडविच व बाजरे के अप्पे बनाए।

सुभाष रोड स्थित उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोटे अनाज से बने व्यंजनों को सभी अतिथियों ने पसंद किया। इसी अवसर पर गुरु प्राची ध्यानी व शिष्या ने मोटे अनाज को अमृत के तुल्य बताया और जमकर मोटे अजान के फायदे बताए। उन्होंने विदेशी खान पान को बीमारी की जड़ बताया। मंडुवे के साथ ही मोटे अनाज को बढावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास चल रहे है। देहरादून में भी मोटे अनाज से बने उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। शासन प्रशासन अपने स्तर से और सामाजिक संस्थाए जन जागरूकता अभियान के जरिए युवा पीढ़ी को मोटे अनाज के फायदे बता रहे है और युवा पीढ़ी को विदेशी भोजन का त्याग कर मोटे अनाज को अपनाने पर जोर दे रही है और कोशिश कर रही है कि कैसे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मोटे अनाज को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

About Post Author