आचार संहिता गए भूल, सियासत में तूल !

बागेश्वर, बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है….वैसे वैसे बागेश्वर का सियासी पार चढ़ता जा रहा है। बागेश्वर में उप चुनाव प्रचार गति पकड़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा बागेश्वर में दिखने लगा है। आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी समेत कई दिग्गज शामिल हैं…जो कि लगातार प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत सभी 19 विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों को स्टार प्रचारक बनाया है….वहीं कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों को बागेश्वर में प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एक तरफ जहां बागेश्वर में सियासी प्रचार चल रहा है तो दूसरी तरफ बागेश्वर में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी पर बवाल छिड़ गया है। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बागेश्वर में हार से बौखलाते हुए ऐसी तानाशाही कर रही है।

 बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है….वैसे वैसे बागेश्वर का सियासी पार चढ़ता जा रहा है। बागेश्वर में उप चुनाव प्रचार गति पकड़ने लगा है। भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का जमावड़ा बागेश्वर में दिखने लगा है। आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी समेत कई दिग्गज शामिल हैं…जो कि लगातार प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने भी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत समेत सभी 19 विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व मंत्रियों और अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्षों को स्टार प्रचारक बनाया है….वहीं कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों को बागेश्वर में प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार अभियान को तेज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं भाजपा का कहना है कि वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस का कहना है कि बेरोजगारी, महंगाई, बदहाल कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच जाएगी

 

वहीं एक तरफ जहां बागेश्वर में सियासी प्रचार चल रहा है तो दूसरी तरफ बागेश्वर में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी पर बवाल छिड़ गया है। दअरसल बागेश्वर पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। हांलाकि देर शाम कोर्ट ने सभी को पांच-पांच हजार की जमानत पर रिहा कर दिया कांग्रेस का आरोप है कि सरकार बागेश्वर में हार से बौखलाते हुए ऐसी तानाशाही कर रही है।

कुल मिलाकर बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है….वैसे वैसे बागेश्वर का सियासी पार चढ़ता जा रहा है। इनसबके बीच बागेश्वर में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल छिड़ गया है। देखना होगा कबतक राज्य में गिरफ्तारी पर मचा बवाल शांत होता है..इसके साथ ही बागेश्वर का परिणाम किसकों जीत का ताज पहनाता है और किसको हार का सामना करवाता है

About Post Author