उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का फैसला कर लिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी गढ़वाल और कुमाऊं में दो बड़ी रैलियां करने जा रही है। कांग्रेस की बड़ी बैठक में प्रदेश भर में चलाए जा रहे मेरा वोट मेरा अधिकार कार्यक्रम की समीक्षा के साथ आगामी छह माह के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर चर्चा हुई। कांग्रेस क्रमवार तरीके से भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरुद्ध सड़कों पर आंदोलन करेगी। प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की बैठक में प्रदेश में भाजपा की धामी सरकार की नीतियों के विरोध में व्यापक आंदोलन छेड़ने का निर्णय लिया गया। यह तय हुआ कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी गढ़वाल एवं कुमाऊं में दो बड़ी रैली करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने की। पार्टी हाईकमान के प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गुरदीप सप्पल एवं प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा बैठक में उपस्थित रहे। कांग्रेस का मानना हे सभी को एक टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। जिससे पार्टी संगठन को मजबूत किया जा सके। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के पास भाजपा सरकार के खिलाफ कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जिनमें वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, यूसीसी, भू-कानून, रोजगार, कानून-व्यवस्था, पेपर लीक, और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध शामिल हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के साथ अधिक संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है।इसी उपलक्ष में अब कांग्रेस कुटुंभ कार्यक्रम की शुरुआत कर चुकी है
आपको बता दे कांग्रेस की बैठक में प्रदेशभर में चलाए जा रहे मेरा वोट मेरा अधिकार कार्यक्रम की समीक्षा के साथ आगामी छह माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा संविधान में जनता को दिए गए वोट के अधिकार से वंचित कर हर हाल में चुनाव जीतना चाहती है। कांग्रेस पार्टी इस षडयंत्र का पर्दाफाश करेगी। उत्तराखंडियत को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएंगे, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि 21 एवं 22 मार्च को पार्टी के जिला एवं महानगर अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर शहंशाही रिसोर्ट में आयोजित किए जाएंगे। इसमें संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला एवं महानगर अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा की नीतियों के विरुद्ध छह महीने तक प्रदेश में लगातार अभियान चलाया जाएगा हर पोलिंग बूथ से 20 ऐसे मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही है जिनके वोट निकाय चुनाव और केदारनाथ उपचुनाव में काटे गए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की पिछले तीन वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों में भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार और बेरोजगारी प्रमुख हैं। कांग्रेस एकजुट होकर राज्य की भाजपा सरकार की तीन साल की विफलताओं को जनता के बीच उजागर करेगी। कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि आज देश और प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई एवं भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। भाजपा सांप्रदायिक मुद्दों की ओर जनता का ध्यान भटका रही है। कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से भाजपा की जन नीतियों के विरुद्ध सड़कों पर संघर्ष करेगी।
बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं गणेश गोदियाल समेत सभी वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव दिए। इस अवसर पर विधायकों ने विधानसभा के बजट सत्र में सदन में उठाए गए मुद्दों और सदन में सरकार पर बनाए गए दबाव की जानकारी साझा की उन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के त्यागपत्र को कांग्रेस की जीत बताया।कांग्रेस आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुटाने में लग गई है यही वजह है की अब कांग्रेस ने अपने पुराने कांग्रेस नेताओं को सक्रिय करने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस कुटुंब कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। बता दें कि कुटुंभ कार्यक्रम के जरिए कांग्रेस उन लोगों को सक्रिय करेगी जो लोग किसी कारणवश मेन स्ट्रीम में नहीं है, इस कार्यक्रम के जरिए पुराने नेताओं को एक साथ लाया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को ये भी आदेश है की, जिला व महानगर अध्यक्ष प्रत्येक माह जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए दिन तय करे। बैठक की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दी जाए। इसके अलावा भाजपा सरकार की नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध कर जनहित के मुद्दों को उठाया जाए। यही वजह की कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए बुलाया गया। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और कांग्रेस पार्टी से जुड़े तमाम नेता एकजुट होंगे। हालांकि कांग्रेस को बीते लम्बे समय से प्रदेश की राजनिति में बड़ा नुकसान हुआ है इसका कारण भीतर घात माना गया है इस समय कांग्रेस के हाथ खाली है और 2027 भी दूर। इसी वजह से अब कांग्रेस कुटुंभ कार्यक्रम के माध्यम से अपना कुणवा जुड़ने में लगी है.