हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार| उत्तराखंड के हरिद्वार में आए दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है। आज सोमवार को सोमवती अमावस्या होने के कारण हरिद्वार में हल्की पोड़ी पर गंगा स्नानके लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर भगवान देवो के देव महादेव की अपार कृपा रहेगी। इस बार की अमावस्या सोमवार को पढ़ रही है साथ ही परिघ योग और शिव योग का विशेष संयोग भी बन रहा है। जो संयोग आज बन रहा है वह सैकड़ों वर्षों में कभी- कभी बनता है। इससे पहले यह संयोग 255 वर्ष पहले बना था। ज्योतिषियों का कहना है की सोमवती अमावस्या पर स्नान करने से बहुत पुण्य का लाभ होता है और साथ ही यह भी माना जाता है की परिघ योग शत्रुओ पर विजय दिलाता है। सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या कहा जाता है यह वर्ष में केवल एक या दो बार ही आती है। यह सुबह 3:57 से लेकर 11:03 बजे तक है। इसके बाद पूरा दिन ही शिव योग रहेगा। इस योग के स्वामी शनिदेव है। 
पूरे दिन रहेगा पंचक 
ज्योतिषाचार्य विजेंद्र दत्त का कहना है की आज सोमवती अमावस्या पर परिघ योग और शिव योग का संयोग होने का कारण आज पूरा दिन पंचक भी रहेगा। कहा जाता है कि पंचक में कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है लेकिन स्नान पर इसका कोई खास फर्क नहीं पढ़ता। आज के दिन दान-पुण्य, पूजा-पाठ, स्नान करने से विशेष फल भी प्राप्त होता है। सूर्य भगवान को अर्क देने से भास्कर भगवान की कृपा होती है। 
स्नान और व्रत करना है फलदायी 
ज्योतिषाचार्य विकास जोशी का कहना है कि सोमवार को पंचांग के अनुसार चंद्रवार भी कहते है। आज के दिन श्रद्धालु शिव भगवान की कृपा पाने के लिए स्नान करते है और व्रत भी करते है और आज के दिन व्रत करने से लाखों गुण पुण्य मिलता है। वैवाहिक स्त्री सोमवती अमावस्या को अपने पति के लिए व्रत का विधान करती है। अगर आज के दिन व्रत नहीं रखा जा सकता तो केवल पूजा-पाठ करके भी इस विधान को पूरा किया जा सकता है।         
श्रद्धालुओं का क्या है कहना 
 श्रद्धालुओं का कहना है कि आज बहुत ही पावन दिन है और यह दिन पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। दूर-दूर से आज सभी श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए आते है और खुद का बड़ा ही सोभाग्य मानते है की आज के दिन उनको गंगा जी में स्नान करने का मौका मिला।

About Post Author