कोविड कर्मचारियों को कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट का समर्थन

उत्तराखंड, देहरादून : स्वास्थ्य विभाग मे समायोजन की मांग कर रहे कोविड 19 कर्मचारियों का धरना लगातार जारी है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया की सरकार द्वारा कॉविड महामारी मे काम निकाल कर अब सड़को पर बैठने क़ो मजबूर कर दिया। कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट क़ो ज्ञापन दिया कि अगर, पांच सितम्बर तक किसी भी प्रकार की कोई कारवाई स्वास्थ्य विभाग द्वारा नहीं की जाती तो वह विधानसभा कूच क़ो बाध्य होंगे।

 

 

सत्र के दौरान विधानसभा कूच करेंगे

इसके विरोध मे छह सितम्बर क़ो कर्मचारी विधानसभा कूच करेंगे।कर्मचारियों ने आरोप लगाया की स्वास्थ्य मंत्री ने पहले भी कई बार आश्वासन दिया था कि भविष्य मे किसी भी कोविड कर्मचारी क़ो निकाला नहीं जायेगा एवं विभाग मे समायोजित किया जायेगा। परन्तु 31 मार्च क़ो सभी कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गयी। जिस वजह से कर्मचारी धरने पर बैठे हैं और बीते करीब एक महीने से भूख हड़ताल करने क़ो भी विवश हो गए। इस दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य मे भी गिरावट देखने क़ो मिली, पर सरकार की तरफ से कोई सुध लेने क़ो तैयार नहीं।

 

प्रदेश के कार्यकारिणी के सदस्य संतोष राणा ने बताया की लगभग 650 से अधिक कोविड कर्मचारी अपने समायोजन की मांग कर रहे हैं।उन्होंने मांग करी की अन्य प्रदेशों की तरह उत्तरखंड मे भी कोविड कर्मचारियों क़ो समायोजित किया जाये

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दिया समर्थन

इस बीच शनिवार क़ो एकता विहार धरना स्थल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट अपना समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री से इस सम्बन्ध मे वार्ता करेंगे और जल्द से जल्द इन कर्मचारियों के समायोजन की मांग करेंगे। इस मौके पर यूनियन की जिलाध्यक्ष शर्मीला चौहान, संतोष राणा, निशा, अमित नेगी, मितलेश बलूनी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कर्मचारी मौजूद रहे।

About Post Author