झांसा देकर ठगे 10 लाख, बताया डीजीपी से हैं अच्छे सम्बन्ध

देहरादून : अक्सर देखा गया है कि लोगों को ठगने के लिए कई शातिर खुद को बड़े अधिकारी से या नेता से करीबी सम्बन्ध बताकर लोगों को उनके मामले में राहत देने का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी कर लेते हैं। जिसके चलते ना ही उनका काम बन पाता है और अपनी गाढ़ी कमाई भी गँवा बैठते हैं। ऐसा ही मामला आया है राजधानी देहरादून के विकाशनगर क्षेत्र में जहाँ भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के राष्ट्रीय संयोजक दौलत कुंवर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ज़मीन के मामले में धोकाधड़ी कर 10 लाख रुपये ठगे। बीते सोमवार को विकासनगर के अधिवक्ता सतीश कुमार और संजय कटारिया पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से उनके कार्यालय में मिले और अपनी आप बीती बताई। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर थाने में उनका ज़मीन सम्बन्धी मुकदमा चल रहा है। इस मुक़दमे को रफादफ़ा करने की बात कह दौलत कुंवर ने कहा कि डीजीपी अशोक कुमार से उसके अच्छे सम्बन्ध हैं। और वे उनके मामले का निबटारा कर लेगा। जिसके लिए डीजीपी अशोक कुमार को रूपए देने होंगे। उन्होंने बताया की दौलत कुंवर को अलग अलग समय पर रूपए दिए गए जो 10 लाख रूपए होते हैं। पीड़ित ने बताया कि इस मुक़दमे के सम्बन्ध में पुलिस नौ नवम्बर 2022 को कोर्ट में सह आरोपित के खिलाफ आरोपपत्र दे चुकी है। पीड़ित ने आगे बताया कि दिए गए रूपए वापस मांगने पर दौलत कुंवर उन्हें टालता रहा। इस मामले कि शिकायत पर डीजीपी अशोक कुमार ने त्वरित तौर पर दौलत कुँवर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को कहा। साथ ही लोगों को इस तरह के झांसे में ना आने कि अपील की।

About Post Author