Uttarakhand: देहरादून में गैस सिलेंडर की किल्लत पर आम जनता का प्रदर्शन, शिमला बाईपास पर लगा जाम

KNEWS DESK- देहरादून में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने शिमला बाईपास पर एक घंटे तक जाम लगाया। लोग गैस एजेंसियों और आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते रहे, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। नया गांव चौकी क्षेत्र में भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद जाम खोला जा सका।

जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग ने एलपीजी की कालाबाजारी रोकने और होम डिलीवरी 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को कई जगहों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान स्वास्तिक गैस एजेंसी, वेली गैस एजेंसियों समेत अन्य एजेंसियों पर निरीक्षण किया गया। टीमों ने एजेंसियों के स्टॉक और वितरित सिलिंडरों की संख्या की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में गैस वितरण में लापरवाही न हो।

सभी प्रयासों के बावजूद जिले में घरेलू और व्यवसायिक गैस गैस सिलेंडरों की मांग अधिक बनी हुई है। बुधवार को जिले में 17,355 घरेलू और 661 व्यवसायिक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर वितरित किए गए। वर्तमान में घरेलू सिलेंडरों का स्टॉक 34,786 और व्यवसायिक का 4,080 है। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू और व्यवसायिक सिलेंडरों की लोडिंग निरंतर बढ़ाई जा रही है ताकि आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *