उत्तराखंड: गर्मी से खराब हो रही फसलें, सब्जियों के दामों में हुआ इजाफा

KNEWS DESK- भीषण गर्मी के प्रकोप से मैदानी क्षेत्रों में आया संकट, गर्मी के बढ़ने से सब्जियों के दाम बढ़े, सूखा पड़ने के कारण खेतों में खराब हो रही फसलों की वजह से इसका सीधा असर सब्जियों के बढ़ते दामों में देखा गया|

देहरादून में सबसे ज्यादा दाम टमाटरों के बढ़े हैं| कुछ दिन पहले तक टमाटर 15 से 20 रूपये किलो तक बिक रहा था| अचानक से इसके दामों में परिवर्तन आ गया और अब बढ़कर 30 से 35 रूपये प्रति किलो हो गया|

बहुत से क्षेत्रों में सब्जी के दाम बढ़ते नजर आये हैं जैसे देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर के साथ ही पहाड़ के कस्बों में भी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं| दाम बढ़ने की वजह से लोगों को काफी मुश्किलें देखनी पढ़ रही हैं, जिसके कारण लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है| साथ ही साथ प्याज़, लौकी और आलू के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं| सहस्त्रधरा रोड स्थित वेजिटेबल स्टोर के संचालक विनोद रावत ने बताया, भीषण गर्मी के बढ़ने से सब्जी की उपज कम हो रही है और उत्पादन 40 फीसदी तक कम होने के कारण दाम बढ़ रहे हैं।

विकासनगर मंडी निरीक्षक आरएस चौहान ने बताया कि मंडी में सब्जियों की आवक बीते साल की तुलना में आधी से भी कम हो रही है| पूरे देश की मंडियों के यही हालात हैं। बारिश नहीं होने से सब्जियों की फसलें सूखने से बर्बाद हो गई हैं| भीषण गर्मी का प्रकोप अब सब्जियों पर भी दिख रहा है| महंगाई की इस मार ने लोगों के घरों के बजट हिला कर रख दिए हैं| अगर यही हालात बरक़रार रहे तो सब्जी के दाम आसमान छूने लग जाएंगे और आम आदमी के लिए काफी मुसीबत हो जाएगी|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.