उत्तराखंड: कांग्रेस में मचा शोर ,वोट ले गए चोर !

उत्तराखंड- उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश भर में ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ अभियान चलाने जा रही है. पार्टी का यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। कांग्रेस पार्टी के सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल ने कहा कि षड्यंत्र के तहत बीजेपी मताधिकार को छीनने का काम कर रही है। जिसके लिए पार्टी ने ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। बैठक के बाद गुरदीप सप्पल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। जिसमें बताया गया कि इस अभियान की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि बीते चुनावों को जीतने के लिए भाजपा ने वोटिंग के अधिकार को जगह-जगह छीनने का काम किया है जो भाजपा के विचारधारा में विश्वास नहीं रखते हैं उनके नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। भाजपा चुनाव जीतने के लिए एक षड्यंत्र के तहत मताधिकार से वंचित कर रही है। भाजपा बाहर से फर्जी वोटर बनाकर असली वोटर के नाम काट रही है. महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में देखने को मिला कि जब कांग्रेस गठबंधन की हार हुई कांग्रेस की इस हार से देश में सबको हैरानी हुई। महाराष्ट्र के अंदर वोट लोकसभा चुनाव में मिले उतने ही विधानसभा चुनाव में भी मिले. लेकिन बीजेपी के वोट अचानक 70 लाख बढ़ गए। चुनाव में गठबंधन को हार का मुंह देखना पड़ा। इसलिए इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 20 से 21 मार्च को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें कांग्रेस नेता सचिन राव भाग लेंगे। इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम को डिजिटल बनाकर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा। साथ ही जमीनी स्तर पर धरने प्रदर्शन भी किए जाएंगे और विशेष रूप से हल्द्वानी, कोटद्वार, पिथौरागढ़, केदारनाथ के लोगों के घरों तक कांग्रेस पहुंचेगी। वही व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए भी कांग्रेस पार्टी इस मसले पर लोगों से जुड़ेगी। यह अभियान 22 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा। क्योंकि कांग्रेस को विश्वास है की उनके वोट चोर ले गए है वही बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस क्या कर रही है क्या आरोप लगा रही यह उसका काम है। कांग्रेस के पास करने को कुछ नही है।

जहां एक और कांग्रेस चुनाव हारने के बाद भाजपा के ऊपर षड्यंत्र रचने का आरोप लगा रही है तो दूसरी ओर जब भाजपा को हार का सामना करना पड़ता है तो वह अपने संगठन को मजबूत करने के काम में जुट जाती है। वही उत्तराखंड में एक के बाद एक चुनाव हारने के बाद कांग्रेस अब ईवीएम मशीन हैकिंग जैसे आरोप लगाने से बचते हुए नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा का एक नया बयान सामने आ रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि ईवीएम मैं कई चीजें ऐसी है जिसको प्रूफ करने में दिक्कतें आ रही है वही अब करण महारा ने  इलेक्टोरल प्रक्रिया पर कहा की नाम काटना और नाम जोड़ने का कानून बना हुआ है और यह फिजिकल है लोगों के पास बीएलओ को जाना पड़ता है आगे उन्होंने कहा कि फाइनल नॉमिनेशन के बाद जो परिवर्तन हो रहा है और नाम शिफ्ट हो रहा है अब हम लोग उसको समझ पा रहे हैं और जनता के बीच जाएंगे और इसमें हो रहे गड़बड़ी का खुलासा करेंगे।

आपको बता दे बीते रोज उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर बताया के कांग्रेस प्रदेश भर में ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ अभियान चलाने जा रही है।  पार्टी का यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। कांग्रेस पार्टी के सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सप्पल ने कहा कि षड्यंत्र के तहत बीजेपी मताधिकार को छीनने का काम कर रही है। जिसके लिए पार्टी ने ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। मेरा वोट मेरा अधिकार अभियान 22 मार्च से 14 अप्रैल तक चलेगा। जिसके चलते अन्य विपक्षी दल एकजुट हो गए है  वही बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कांग्रेस क्या कर रही है क्या आरोप लगा रही यह उसका काम है। बीजेपी लगातार अपने संगठन को मजबूत कर रही है, अभी सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त हुए है आगे प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होगी।

मतदान करना हर किसी का बहुत ही महत्वपूर्ण अधिकार है।  जिस देश में मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक होता है और सभी नागरिक पूर्ण रूप से मतदान करते हैं वह देश प्रगति के रास्ते पर होता है। भारत के कुछ ग्रामीण हिस्सों में मतदान के बारे में अज्ञानता अभी भी कायम है। देश स्तर पर सरकार सभी नागरिकों को वोट देने के लिए चुनौती देती है और लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित भी करती है। किसी भी अन्य अधिकार की तरह, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना हर किसी का मुख्य अधिकार है।भले ही कांग्रेस सहित अन्य दल व पार्टी ने ‘मेरा वोट मेरा अधिकार’ अभियान शुरू करने का फैसला लिया हो। ये उनका अधिकार है वही अगर अपने मत को लेकर किसी आम मतदाता में शंका हो तो उसको भी साफ और सही करने का काम केंद्रीय चुनाव निर्वाचन की ही बनती है।

About Post Author