उत्तराखंड: चारधाम यात्रियों की व्यवस्थाओं में जुटा प्रशासन, हर संभव मदद करने के दिए आदेश

रिपोर्ट – तबरेज खान

विकासनगर – चारधाम यात्रा शुरू होते ही बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग राज्यों से यात्री उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की भारी भीड़ की वजह से यात्रा मार्ग जाम हो चुके हैं। यमुनोत्री धाम में यात्रियों की अधिक संख्या होने की वजह से प्रशासन ने यात्रियों को पहाड़ी मार्ग शुरू होने से पहले ही रोकना शुरू कर दिया है।

यात्रियों को पहाड़ी मार्ग यात्रा शुरू होने से पहले ही रोकना शुरू

आपको बता दें कि यमुनोत्री धाम में यात्रियों की अधिक संख्या होने की वजह से प्रशासन ने यात्रियों को पहाड़ी मार्ग यात्रा शुरू होने से पहले ही रोकना शुरू कर दिया है। जिसके चलते विकासनगर के हरबर्टपुर में मौजूद नवनिर्मित बस अड्डे को स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पहल के बाद प्रशासन की मदद से यात्रियों के ठहराने की जगह में तब्दील कर दिया है। यहां संबंधित विभागों द्वारा यात्रियों के रुकने से लेकर खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

चारधाम यात्रियों की हर संभव मदद करने के आदेश

स्थानीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने यात्रियों से मिलकर उनका हाल चाल जानते हुए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। जिसके बाद विधायक ने प्रशासनिक टीम को चारधाम यात्रियों की हर संभव मदद करने के आदेश भी दिए। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक टीम लगातार यात्रियों की संख्या की मॉनिटरिंग करते हुए यात्रा मार्ग और चारों धाम की क्षमता के मुताबिक यात्रियों को आगे भेजने का काम कर रही है।

About Post Author