उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 20.64% वोटिंग हुई दर्ज

KNEWS DESK, उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुबह 11 बजे तक राज्य में औसतन 20.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया था, जो शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगा। वहीं सुबह 11 बजे तक राज्य में औसतन 20.64 प्रतिशत वोट डाले गए। बता दें कि इस बार कांग्रेस ने इन सीटों पर चुनाव लड़ने से दूरी बनाई है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और अन्य क्षेत्रीय दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। सभी दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

 9 विधानसभा सीटों पर मतदान प्रतिशत

  • कुंदरकी: 28.54%
  • मीरापुर: 26.18%
  • कटेहरी: 24.28%
  • मझवां: 20.41%
  • करहल: 21%
  • खैर: 19.18%
  • फूलपुर: 17.68%
  • सीसामऊ: 15.91%
  • गाजियाबाद:12.87%

राज्य में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वहीं मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए निगरानी भी बढ़ाई गई है।