उत्तर प्रदेश के नाम दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि, उप्र से भेजे गए शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिक, ऐसा करने वाला बना पहला राज्य

KNEWS DESK- बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद केन्द्र सरकार के पाकिस्तानी वीजा को रद्द करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों को 27 अप्रैल तक वापस भेजने के कड़े रूख के बाद सभी भारतीय राज्य केन्द्र सरकार के इस आदेश का अनुपालन करने में जुट गए थे। केन्द्र सरकार के आदेश के बाद फौरन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बैठक में तय समयसीमा के अंदर पाकिस्तानी नागरिकों को चिह्नित करते हुए उनके वापस उनके मुल्क में भेजने का निर्देश दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का अनुपालन करने के क्रम में सभी जिलों के अधिकारी पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढने और उन्हें वापस भेजने के काम में लग गए थे। भारत सरकार के द्वारा जारी समय सीमा के अंदर उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी पाक नागरिकों को ढूंढते हुए उन्हें वापस उनके मुल्क भेजने में सफलता हासिल की है। तय समय सीमा के भीतर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को वापस उनके मुल्क भेजा जा चुका है।

प्रतीकात्मक फोटो

सीएम योगी ने खुद की थी मॉनीटरिंग

केन्द्र सरकार के आदेश के अनुपालन के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान की खुद मॉनीटरिंग करते हुए समय-समय पर अधिकारियों को निर्देशित किया था, जिसका परिणाम ये रहा कि उत्तर प्रदेश ने तय समय सीमा के भीतर सभी नागरिकों को वापस उनके देश भेजने वाले राज्यों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।