KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारियों के तबादले की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। सरकार ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस क्रम में अयोध्या के जिलाधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है।
अयोध्या के वर्तमान जिलाधिकारी को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी जगह अब चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
निखिल टीकाराम फुंडे एक तेजतर्रार और कर्मठ आईएएस अधिकारी माने जाते हैं। अब वे अयोध्या की प्रशासनिक बागडोर संभालेंगे। उनकी नई तैनाती से अयोध्या में विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा सकती है
जानिए किसको कहाँ की मिली कमान
- चंद्र विजय सिंह – अब तक अयोध्या के डीएम थे, अब विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास बनाये गए हैं।
- निखिल टीकाराम फुण्डे – चंदौली के डीएम से बने नए अयोध्या के डीएम।
- चंद्र मोहन गर्ग – प्रयागराज नगर निगम के आयुक्त से अब बने चंदौली के डीएम।
- सीलम साईं तेजा – जौनपुर के सीडीओ थे, अब प्रयागराज नगर आयुक्त बने।
- मृणाली अविनाश जोशी – गोरखपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट से बनीं सीडीओ, जौनपुर।
- निशा अनंत – डीएम अमेठी से अब बनीं राष्ट्रीय आयुष मिशन की निदेशक।
- संजय चौहान – सहारनपुर नगर आयुक्त से अब डीएम अमेठी बने।
- शिपु गिरि – उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव से बने सहारनपुर नगर आयुक्त।
- महेंद्र वर्मा – राष्ट्रीय आयुष मिशन के निदेशक से अब रेरा के सचिव बनाये गए।
- शुभ्रांत कुमार शुक्ल – डीएम कन्नौज से बने डीएम इटावा।
- आशुतोष मोहन अग्निहोत्री – मुख्यमंत्री के विशेष सचिव से अब डीएम कन्नौज।
- अवनीश कुमार राय – इटावा के डीएम से बने बदायूं के डीएम।
- निधि श्रीवास्तव – बदायूं की डीएम से अब विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग।
- संदीप भागिया – सीडीओ मुजफ्फरनगर से बने अपर आयुक्त, राज्य कर – गौतमबुद्धनगर।
- कंडारकर कमल किशोर देशभूषण – संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ से अब सीडीओ मुजफ्फरनगर।
- राजकुमार – प्रतीक्षारत आईएएस को अब ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।