नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर युवक ले जा रहा था अहमदाबाद, टैक्सी चालक को हुआ शक, पुलिस पूछताछ में खुली पोल

डिजिटल डेस्क-  कानपुर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। फतेहपुर का रहने वाला एक युवक नाबालिग हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर अहमदाबाद ले जा रहा था। एक टैक्सी ड्राइवर की सतर्कता की वजह से दोनों को पकड़ा गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता उन्हें थाने लेकर के आए जहां लड़की के पिता ने लड़के पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

लड़की को बताता रहा बहन

गौरतलब है कि आज सुबह एक युवक और एक लड़की टैक्सी में सफर कर रहे थे। इसी दौरान टैक्सी चालक ने शक होने पर उनसे पूछताछ की। जिस पर युवक ने लड़की को अपनी बहन बताया। टैक्सी चालक ने दोनों के आधार कार्ड मांगे। आधार कार्ड चेक करने पर पता चला कि लड़की हिंदू हिंदू और युवक मुसलमान था। इसके बाद उसने मामले की जानकारी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी। बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा था- लड़की का पिता

बजरंग दल और पुलिस के पहुंचने के बाद पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले आई और लड़की के परिजनों को मामले की जानकारी दी। लड़की के पिता थाने पहुंचे और उन्होंने बताया कि काफी दिनों से यह युवक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। आज सुबह अचानक लड़की घर से गायब हो गई । उन्होंने लड़की का अपहरण किए जाने की बात कही। वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।