डिजिटल डेस्क- चंदौली जनपद के निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने मछुआरों की समस्याओं को लेकर गंगा के तटवर्ती इलाकों में नरौली घाट से लेकर महुजी घाट तक मछुआरों को एकजुट करने के लिए निकाली। नाव यात्रा के दौरान कहा कि भाजपा सरकार मछुआरों के पुश्तैनी जीवकोपार्जन पर ग्रहण लगने का कार्य करते हुए गंगा में ठेकेदारी प्रथा लागू करके गरीब मछुआरों को भूखे मरने का कुचक्र रच रही है।
रोजी-रोटी पर संकट लगाना चाहती है भाजपा
नाव यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गंगा के माध्यम से मछुआरों के रोजी रोटी पर ग्रहण लगाना चाहती है, जो गरीब मछुआरों के लिए गंगा जी जीविकोपार्जन का साधन है और अब उन मछुआरों को गंगा जी में जाने के लिए ठेकेदारों से परमिशन और टोकन लेना पड़ेगा। जो लोग उनका परमिशन नहीं लेंगे और बिना परमिशन के गंगा की में जाएंगे तो मार भी खाना पड़ेगा और जेल भी जाना पड़ेगा।
मछुवारों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त
इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि मछुआरों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है। मछुआरों के साथ ही रहे किसी भी अन्याय को हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। यही नहीं भाजपा के सहयोगी और मछुआरों के हितैषी कहे जाने वाले संजय निषाद से भी मछुआरों के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचकर सवाल किया जाएगा क्या आप भी सरकार के तानाशाही रवैया में मछुआरों की बलि देने के लिए शामिल है या उनके साथ खड़े होंगे।