KNEWS DESK- सपा विधायक अबू आजमी का औरंगजेब को लेकर दिए गए बयान पर हो रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को विधानसभा में समाजवादी पार्टी और सपा विधायक अबू आजमी पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कहा कि सपा विधायक अबू आजमी को उत्तर प्रदेश भेज देना चाहिए, उसका हम अच्छे से इलाज कर देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि सपा उसे आदर्श मानती है जो लोगों पर जजिया कर लगाता है। ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए। पता नहीं इनकी क्या मजबूरी है। ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश भेजना चाहिए, यहाँ ऐसे लोगों का ढंग से इलाज होता है।
सीएम ने कहा उस व्यक्ति को (समाजवादी) पार्टी से निकालकर यूपी भेजो, हम उसका इलाज करेंगे. जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर शर्म महसूस करता है, गर्व करने के बजाय औरंगज़ेब को अपना आदर्श मानता है, क्या उसे हमारे देश में रहने का अधिकार है? समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए एक तरफ़ आप महाकुंभ को दोष देते रहते हैं…दूसरी तरफ़ आप औरंगज़ेब जैसे व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं, जिसने देश के मंदिरों को नष्ट किया आप अपने उस विधायक को नियंत्रित क्यों नहीं कर सकते? आपने उसके बयान की निंदा क्यों नहीं की?