दस दिन पहले हुई डकैती की घटना का पुलिस अब तक नहीं कर पाई खुलासा, व्यापारियों में आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी

रिपोर्ट – कुलदीप कुमार 

उत्तर प्रदेश – पीलीभीत में पिछले 10 दिन पहले किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के यहां हुई डकैती के मामले में पुलिस के हाथ अभी खाली है| जिसके बाद व्यापारी काफी आक्रोशित हैं और आंदोलन की चेतावनी दे रहें हैं| अब तक पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है पर अब तक कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा |

आपको बता दें कि इसी सिलसिले में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं| पदाधिकारी का कहना है कि पुलिस गश्त नहीं करती है। पुलिस की सुस्ती के चलते चोरी व डकैती की वारदातें हो रही हैं | व्यापारियों का कहना है कि वह पुलिस को एक सप्ताह का समय दे रहें हैं| अगर एक सप्ताह में चोरी की घटना का खुलासा नहीं होता है तो आगे व्यापारी आंदोलन करने को विवश होंगे।

गौरतलब है कि पूरनपुर थाना क्षेत्र में किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर में डकैती की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया और परिवार को गन पॉइंट पर बंधक बना कर लगभग 40 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था | घटना के काफी दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

About Post Author