जेवर में तैयार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को BCAS से मिली सुरक्षा मंजूरी, मार्च के अंत तक हो सकता है उद्घाटन

KNEWS DESK – गौतम बुद्ध नगर के जेवर में बन रहे Noida International Airport के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन सुरक्षा की निगरानी करने वाली एजेंसी Bureau of Civil Aviation Security (BCAS) से सुरक्षा मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के साथ ही एयरपोर्ट संचालन की सबसे बड़ी बाधा दूर हो गई है।अब केवल Directorate General of Civil Aviation (DGCA) की अंतिम जांच बाकी है। DGCA की टीम निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट उड्डयन महानिदेशालय को सौंपेगी, जिसके आधार पर एयरपोर्ट को एयरोड्रोम लाइसेंस जारी किया जाएगा। लाइसेंस मिलते ही यहां से व्यावसायिक उड़ानों के संचालन की औपचारिक अनुमति मिल जाएगी।Yamuna Expressway Industrial Development Authority के सीईओ Rakesh Kumar Singh के मुताबिक DGCA की टीम इसी सप्ताह अंतिम निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। यदि सभी प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी हो जाती हैं तो मार्च के अंतिम दिनों में एयरपोर्ट का उद्घाटन होने की संभावना है। जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। खासकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, हापुड़ और गाजियाबाद जैसे क्षेत्रों के यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए अब लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और गौतम बुद्ध नगर समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही विदेशों से आने वाले पर्यटकों के कारण स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। एयरपोर्ट को सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद इसके उद्घाटन को लेकर भी उम्मीदें तेज हो गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक अगर DGCA की अंतिम प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाती है तो मार्च के अंतिम दिनों में प्रधानमंत्री द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *