नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने एकतरफा जीत की हासिल, सीएम योगी ने मीडिया को किया सम्बोधित

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव। उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे लगभग आ चुके हैं। नगरीय निकाय चुनाव में नाफिया अतीक अहमद व अशरफ की हत्या का मुद्दा भी काफी चर्चा में रहा है। अतीक के बेटे का एनकाउंटर भी चर्चा के केंद्र में रहा। भाजपा के नेताओं ने अतीक के बेटे के एनकाउंटर को जायज ठहराया। वहीं, सपा-बसपा और कांग्रेस ने सवाल खड़े किए। इसी तरह अतीक और अशरफ की हत्या के मामले में भी देखने को मिला। भाजपा ने इन हत्याओं को खुलकर सही तो नहीं ठहराया, लेकिन इशारों-इशारों में ये जरूर कहने की कोशिश की कि ये कुदरत का न्याय है।

भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बादशाहत की कायम 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मेयर की सीट पर भाजपा ने बादशाहत कीयम की है, भाजपा ने सभी 17 सीटों पर जीत का परचम लहराते हुए सपा सहित सभी राजनीतिक पार्टियों का मेयर सीट से सफाया कर दिया है। साथ ही अगर बात करें पार्षद प्रत्याशियों की तो उसमें भी भाजपा ने ही बाजी मारी है, पार्षद के कुल 1420 पदों में से भाजपा ने 771 प्रत्याशियों ने विजयी हासिल की है। तो वहीं दूसरी तरफ सपा के 182 पार्षदों ने जीत हासिल की है,बसपा के 84 पार्षदों इसी कड़ी में अन्य से 305 पार्षद प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है।

नगर पालिका अध्यक्ष के पद से भी बीजेपी ने मारी बाजी

गौरबतल हो कि भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भी बाजी मारते हुए 85 सीटों पर विजयी हासिल की है। वहीं सपा ने भी 38 सीटों पर व बसपा ने 20 एवं अन्य ने 56 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। अगर बात करें इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद सदस्य पद की तो उसमें भी भाजपा ने 802 सीटों पर जीत हासिल की है, सपा ने 248, बसपा 109 एवं अन्य की बात करें तो इसमे भाजपा से भी ज्यादा अन्य ने बाजी मारते हुए 2194 नगर पालिका परिषद सदस्यों ने जीत का परचम लहराया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा ने लहराया जीत का परचम 

दरअसल आपको बता दें कि भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद भी जीत का परचम लहराते हुए 199 सीटों पर  विजयी हासिल की।वहीं सपा ने 80 , बसपा 46 एवं अन्य 219 सीटों पर जीत हासिल की है। अगर बात करें सभासद प्रत्याशियों की तो भााजपा ने 982, सपा ने 330, बसपा 139 व अन्य ने 3415 सीटों पर जीत हासिल की है।

भाजपा ने यूपी निकाय चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने के बाद मीडिया को संबोधित किया और प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में भाजपा के मेयर प्रत्याशियों की जीत पर खुशी जताई। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के सहयोगी दलों अपना दल व निषाद पार्टी के नेताओं को भी धन्यवाद दिया।

सीएम योगी ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह पहली बार है जब भाजपा ने सभी नगर निगमों में जीत हासिल की है। यूपी में 200 नगर पालिकाएं हैं जिसमें से भाजपा ने 120 से ज्यादा पर जीत हासिल की है।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं की ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय पर भाजपा के सभी समर्पित व कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सुशासन प्रिय उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई!

यह विराट विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन एवं डबल इंजन सरकार की जनपक्षीय, विकासपरक एवं सर्वसमावेशी नीतियों के प्रति प्रचंड जन-विश्वास को प्रदर्शित करती है। राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए सभी प्रदेश वासियों का हृदयतल से अभिनंदन!

सीएम योगी ने रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी भाजपा की जीत पर मतदाताओं का आभार जताया है।

About Post Author