यूपी BJP कार्यसमिति की बैठक आज, शामिल हुए पार्टी के कई नेता

KNEWS DESK, यूपी BJP कार्यसमिति की आज बैठक हो रही है| जिसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए| वहीं बैठक की शुरुआत उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के संबोधन के साथ हुई और समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों होगा|

Up: Bjp State Working Committee Tomorrow, Nadda And Cm Yogi Will Join, Outline Will Be Made For Preparations F - Amar Ujala Hindi News Live - Up :प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में आज यानी 14 जुलाई को लखनऊ में भाजपा की एक बड़ी और अहम बैठक हो रही है| बीजेपी कार्यसमिति की इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे हैं| उनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, स्मृति ईरानी, एसपी सिंह बघेल, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और अन्य पार्टी नेता भी बैठक में मौजूद हैं| वहीं बैठक की शुरुआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया| उन्होंने अपने भाषण में साफ तौर पर कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारी प्राथमिकता है, जिसके साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा| भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि लखन पासी जी को याद किये बिना बैठक अधूरी रहेगी| उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा अयोध्या, काशी और मथुरा में बसती है| इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि ‘बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का मार्गदर्शन मिलेगा| पहले कांवड़ यात्रा को रोका जाता था| अयोध्या में 500 साल बाद भव्य राम मंदिर बना| प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 हटाने का काम किया| आज भारतीय जनता पार्टी ऊंचाइयों को छू रही है और मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार बीजेपी की जीत हुई है|’

About Post Author