‘स्वतन्त्रता दिवस’ के मौके पर लखनऊ के इन 15 Cinema Halls में फ्री दिखाई जाएंगी फिल्में

KNEWS DESK- जिलाधिकारी ने लखनऊ के सिनेमाघरों में देशभक्ति फिल्मों को मुफ्त दिखाए जाने का आदेश दिया है।

‘स्वतन्त्रता दिवस’ पर लखनऊ के सिनेमा घरों में  फिल्में दिखाई जाएगी|  डीएम सूर्यपाल गंगवार ने नि:शुल्क फिल्म दिखाने का निर्देश दिया है| 15 अगस्त पर राजधानी के लोग देशभक्ति फिल्मों का आनंद उठा सकेंगे| सिनेमा पहले में टिकट के लिए आपको पहले पहुंचना होगा|

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि – राष्ट्रीय पर्व “स्वतन्त्रता दिवस-2024” पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद में संचालित मल्टीप्लेक्सेज में देशभक्ति फिल्मों का निःशुल्क प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है| उक्त के क्रम में जनपद के मल्टीप्लेक्सेज में स्कूल के बच्चों एवं जन सामान्य हेतु हिन्दी फीचर फिल्म का निःशुल्क प्रदर्शन, प्रथम-आगत-प्रथम-पावत (First come first serve) के आधार पर किया जायेगा| सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भी थियेटर आरक्षित किए गए| दिव्यांग, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटें आरक्षित होंगी|

इन सिनेमाघरों में दिकाई जाएंगी फिल्में

1- वेव मल्टीप्लेक्स, गोमतीनगर
2- सिनेपोलिस, वनअवध सेन्टर गोमतीनगर
3- सिनेपोलिस फन रिपब्लिक, गोमती नगर
4-PVR सहारागंज
5- PVR सिंगापुर मॉल, गोमतीनगर
6 -PVR फिनिक्स, आलमबाग
7 -PVR लूलू मॉल, सुशांत गोल्फ सिटी
8 -INOX गार्डेन गलेरिया मॉल, तेलीबाग
9 -INOX उमराव, निशातगंज
10- INOX क्राउन, चिनहट, फैजाबाद रोड
11- INOX एमराल्ड, आशियाना
12- INOX प्लासियो, गोमतीनगर विस्तार
13 -मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा
14- अन्तास डी.डी. सिनेमा, गोमतीनगर विस्तार
15- एस.आर.एस. सिनेमा, गोमतीनगर

Lucknow News: लखनऊ के इन 15 सिनेमाघरों में फ्री दिखाई जाएंगी फिल्में, जानें- कैसे मिलेगा टिकट, देखें लिस्ट

 

15 अगस्त के दिन दर्शक सिनेमाघरों में मुफ्त में फिल्म का आनंद लुत्फ उठाएंगे। इस दौरान फाइटर मूवी दर्शकों को दिखाई जाएगी। वहीं सिनेमाघरों में कुल 30 फीसदी सीटें स्कूली और कॉलेज के बच्चों, 30 फीसदी वरिष्ठ नागरिक, 30 फीसदी सामान्य नागरिक और 10 फीसदी दिव्यांग जनों के लिए आरक्षित रहेंगी।

About Post Author