मणिपुर हिंसा: डिंपल यादव ने महिलाओं से हुई हैवानियत पर भाजपा पर कसा तंज

KNEWS DESK…. मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वायरल वीडियो को लेकर सियासत गर्म है। इसी बीच समाजवादी पार्टी की सांसद और सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने भी इस मामले पर BJP सरकार पर निशाना साधा है।

आपको बता दे कि समाजवादी पार्टी की सपा सांसद डिंपल यादव ने मणिपुर में जारी हिंसा के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी सरकार को घेरते हुए कहा  कि वह महिलाओं के खिलाफ सभी अपराधों पर तमाशबीन क्यों बनी हुई है। भारत की महिलाओं के प्रति भाजपा की क्या मानसिकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मूकदर्शक क्यों बनी हुई है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने किया ट्वीट.. 

सपा सांसद डिंपल यादव ने ट्वीट कर लिखा-“बीजेपी सरकार मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है? महिलाओं के खिलाफ होने वाले सभी अपराधों पर भाजपा सरकार मूकदर्शक क्यों बनी हुई है? भारत की महिलाओं के प्रति भाजपा की क्या मानसिकता है? ज्यादातर महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार चुप क्यों है?”

सभ्यता का चीरहरण हुआ है और संस्कृति का पाताल-पतन

मणिपुर की इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर लिखा-“मणिपुर में सभ्यता का चीरहरण हुआ है और संस्कृति का पाताल-पतन.” इसके साथ ही सपा मुखिया ने दूसरे ट्वीट कर लिखा-“मणिपुर के हालात के लिए आरएसएस की नफरत की नीति और बीजेपी की वोट की राजनीति जिम्मेदार है। बहन-बेटियों के परिवार वाले अब तो बीजेपी की ओर देखने तक से पहले एक बार जरूर सोचेंगे।

4 आरोपियों हुए गिरफ्तार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में 2 आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने वाली भीड़ में शामिल और एक पीड़िता को घसीटने वाले व्यक्ति सहित  4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में रात भर चली छापेमारी के बाद एक आरोपी हुई रेम हेरादास सिंह को थाउबल जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना पर PM मोदी और प्रधान न्यायाधीश धनंजय वाई। चंद्रचूड़ ने गहरा दुख जताया है।

About Post Author