KNEWS DESK – कानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अहम समन्वय बैठक में हिस्सा लिया।
यह बैठक नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित की गई। लगभग ढाई घंटे तक चलने वाली इस बैठक में प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, बूथ स्तर तक विस्तार और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की रणनीति पर चर्चा की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक बैठक में हाल ही में (UGC) के नियमों में बदलाव और RSS के बीच यह समन्वय 2027 विधानसभा चुनाव में सत्ता की हैट्रिक लगाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक समरसता और क्षेत्रीय मुद्दों पर फोकस किया जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय किया जा सके।