हेयर ट्रांसप्लांट कर दो इंजीनियरों की जान लेनी वाली डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने चकमा दे किया कोर्ट में सरेंडर, कोर्ट ने भेजा 6 जून तक न्यायिक हिरासत में

सारिका गुप्ता-  बीते दिनों कानपुर में लोगों के हेयर ट्रांसप्लांट कर खूबसूरत बनाने का दावा करते हुए इलाज करने वाली एम्पायर क्लीनिक की महिला डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने दो इंजीनियरों की जान ले ली थी। जान गंवाने के बाद इंजीनियरों के परिवार वालों ने डॉक्टर अनुष्का तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी डॉक्टर अनुष्का तिवारी अपने परिवार के साथ फरार चल रही थी। वहीं आज कानपुर कचहरी में उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 दिनों से फरार आरोपी महिला डॉक्टर पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंची और सरेंडर कर दिया। फिलहाल कोर्ट ने डॉक्टर को 6 जून तक न्याय हिरासत में जेल भेज दिया है।

जानकारी देते एडवोकेट दिलीप अवस्थी, डीजीसी क्राइम

आरोपी डॉक्टर की तलाश में पुलिस ने कई राज्यों में की थी छापेमारी

आपको बता दें की आरोपी डॉक्टर की तलाश में यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में पुलिस छापेमारी कर रही थी। आरोपी डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने इंजीनियर दिलीप दुबे और मयंक कटियार का हेयर ट्रांसप्लांट किया था। हेयर ट्रांसप्लांट के कुछ ही घंटे बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी। दोनों का चेहरा सूज गया था और 24 घंटे में दोनों इंजीनियरों ने दम तोड़ दिया था।

क्या है अनुष्का तिवारी मामला?

मयंक कटियार और एक अन्य इंजीनियर की हेयर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया के दौरान मौत हो गई। मयंक की मां ने बताया कि सर्जरी के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, वह पूरी रात दर्द से तड़पता रहा और आंख-नाक से ब्लीडिंग होने लगी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। दोनों ने कानपुर के केशवपुरम स्थित “एम्पायर क्लिनिक” में हेयर ट्रांसप्लांट कराया था, जो डॉ. अनुष्का तिवारी द्वारा संचालित था। डॉ. तिवारी पर बिना आवश्यक मेडिकल योग्यता के हेयर ट्रांसप्लांट करने और प्रक्रिया के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप हैं। सर्विलांस फुटेज से पता चला कि उन्होंने दावा किया था कि ट्रांसप्लांट के दौरान वे क्लीनिक में मौजूद नहीं थीं, लेकिन रिकॉर्डिंग में वह क्लीनिक में पाई गईं। घटना के बाद डॉ. तिवारी फरार हो गई थीं।