कानपुर में भी दिखेगी अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा की झलक, 22 जनवरी को रामलला मंदिर में जलाए जाएंगे 11000 घी के दीए

रिपोर्ट – अमित शर्मा

कानपुर- भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को लेकर न सिर्फ अयोध्या में बल्कि अलग अलग रूप में पूरे देश में लोग इस खास दिन के लिए तैयारियां कर रहे हैं| अयोध्या की तरह कानपुर में प्राचीन रामलला का मंदिर है| कानपुर के इस प्रसिद्ध मंदिर में शहरवासियों को अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा की झलक देखने को मिलेगी| यहां कई कार्यक्रम भी कराए जाएंगे जिसको मंदिर में कई लेकर तैयारियां की जा रहीं है | मंदिर में  11000 घी के दीए जलाए जाएंगे, साथ ही हर घर में पांच दीपक दिए जाएंगे और 22 जनवरी को जलाने के लिए संकल्पित किया जाएगा|

 

रामलला मंदिर उत्तर प्रदेश में सिर्फ कानपुर में है मौजूद 

कानपुर में 170 साल पुराना रामलला का मंदिर रावतपुर गांव में मौजूद है। इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर विराजमान रामलला यानि भगवान श्री राम का बाल स्वरूप मूर्ति मौजूद है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह बाल स्वरूप भगवान श्री राम का पूरे विश्व में किसी मंदिर में नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि रामलला मंदिर उत्तर प्रदेश में सिर्फ कानपुर में मौजूद है और 22 जनवरी के बाद अयोध्या में भगवान राम की जन्म भूमि में रामलला मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद दूसरा मंदिर हो जाएगा। इस मंदिर से जुड़ी कहानी भी है कि किस लिए भगवान राम के बाल स्वरूप को यहां पर प्राण प्रतिष्ठा कराकर उनकी पूजा अर्चना शुरू की गई थी।

रावतपुर गांव में  बनवाया भव्य रामलला का मंदिर

मंदिर के पुजारी आचार्य सुशील मिश्र गिरी महाराज ने बताया कि ये मंदिर 18 सौ ईस्वी में बनाया गया था। लोग बताते हैं की मध्य प्रदेश के एक राजा जिनका विवाह यहां हुआ था। उनका साम्राज्य भी यहां हुआ करता था ,जिसके अंतर्गत 56 गांव आते थे। शादी के बाद राजा यहां से चले गए,कई सालों तक राजा वापस नहीं आए और उनकी रानी इंतजार करती रहीं। लेकिन जब 10 साल से अधिक समय तक रानी इंतजार करती रहीं | रानी की कोई संतान भी नहीं थी,तो उन्होंने रावतपुर गांव में भव्य रामलला का मंदिर बनवाया ,जिसमें बाल स्वरूप श्री राम गोद लिया, इसके बाद मंदिर में 6 इंच के भगवान श्री राम के बाल स्वरूप की मूर्ति दाहिने हाथ का अंगूठा मुंह में लगाए हुए मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। रानी ने अपनी सारी संपत्ति रामलला ट्रस्ट रावतपुर गांव मंदिर के नाम कर दी थी।

कानपुर के रामलला मंदिर में होंगे कार्यक्रम.

 

हर घर में दिए जाएंगे पांच दीपक 

22 जनवरी को जब अयोध्या में राम मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा, तो कानपुर के इस प्राचीन रामलला मंदिर में भी विशेष आयोजन की तैयारी की गई है। इस मंदिर में 11000 घी के दीए जलाए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिर ट्रस्ट के द्वारा शहर भर में घरों में दिया बाती का वितरण कराया जाएगा। जिसमें हर घर में पांच दीपक दिए जाएंगे और 22 जनवरी को जलाने के लिए संकल्पित किया जाएगा। उनसे यह भी आग्रह किया जाएगा की पांच दीयों के साथ जितनी उनकी समर्थ हो उस दिन उतने दीये वह अपने पास से घरों की छतों पर और घर के द्वारों पर जरूर जलाएं। इसके साथ ही रावतपुर गांव पर पांच जगह बड़े एलईडी लगाकर अयोध्या में हो रहे 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दिखाने का काम भी किया जाएगा। रामलला मंदिर रावतपुर गांव को भव्य रूप में सजाया जाएगा।

 

About Post Author