परशुराम जयंती पर जबावी कीर्तन का किया गया आयोजन

रिपोर्ट: द्विजेंद्र मिश्रा 

उन्नाव/शुक्लागंज,  परशुराम जयन्ती के मौके पर जबावी कीर्तन का आयोजन किया गया। ये कार्यक्रम महाबाहु परशुराम जयन्ती की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया, जो नगर में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।

राजधानी मार्ग स्थित पालिका के बगल में हुए कार्यक्रम की शुरूआत भगवान परशुराम जी की आरती उतार कर की गई। इसके बाद बुजुर्गों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धनंजय धाकड़ मंडली द्वारा सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। रात के समय मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता, भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, राम मंदिर सरसैय्या घाट कानपुर के महंत, कानपुर पनकी मंदिर के महंत पहुंचे। जहां बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

रात को जवाबी कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात में जवाबी कीर्तन हुआ। जो रात भर चलता रहा। जवाबी कीर्तन में चल रही प्रश्नोत्तरी सुनकर लोगांे की आंखों से नींद गायब हो गई थी। पूरी रात लोगों ने जवाबी कीर्तन पर जमकर तालियां बजाते रहे। साथ ही लोगों ने गजल और कव्वाली का भी लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्रम में तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About Post Author