उत्तर प्रदेश

Gorakhpur News: सीएम योगी ने किया महानगर में तीन रैन बसेरों का निरीक्षण, जरुरतमंदों में वितरित किया भोजन और कंबल

गोरखपुर/ के न्यूज इंडिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर जरूरतमंद को रैन बसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए। प्रशासन इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यह सुनिश्चित करे कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम के साथ साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।

सीएम योगी ने ये निर्देश सोमवार रात महानगर के तीन रैन बसेरों का निरीक्षण करने के दौरान दिए। उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास, कचहरी बस स्टेशन के पास तथा झूलेलाल मंदिर के पास बने रैन बसेरों का निरीक्षण कर तथा वहां ठहरे लोगों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से जरूरतमंदों में कम्बल व भोजन का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने तीनों रैन बसेरों के बाहर भी जरूरतमंद लोगों में उच्च गुणवत्ता के कंबल व भोजन का वितरण कर उन्हें आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सीएम योगी ने रैन बसेरों में ठहरे सभी लोगों से आत्मीय संवाद किया। कोई डॉक्टर को दिखाने के लिए तो कोई परीक्षा या अन्य कार्य से गोरखपुर आया था। मुख्यमंत्री ने उनसे यह भी पूछा कि यहां रैन बसेरों में कोई परेशानी तो नहीं। सबने व्यवस्था को लेकर संतोषजनक जवाब दिया।

सड़कों पर ठिठुरते न दिखाई दें बेसहारा व जरूरतमंद : मुख्यमंत्री

रैन बसेरों का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिला प्रशासन व नगर निकायों को निर्देशित किया गया है कि रैन बसेरों का व्यवस्थित संचालन करें। इसमें स्वयंसेवी संगठनों की भी मदद ली जाए। कोई भी बेसहारा या जरूरतमंद सड़कों पर ठिठुरता न दिखाई दे। उनके ठहरने की सम्मानजनक व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हर जरूरतमंद को कंबल व ऊनी कपड़े उपलब्ध कराए जाएं। हर जगह पर पर्याप्त अलाव की व्यवस्था हो।

बाबा खुद ले रहे सुधि तो दिक्कत किस बात की

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कुशलक्षेम और जरूरतों के बारे में पूछे जाने पर रैन बसेरों में ठहरे लोग भाव विह्वल हो गए। उन्हें सहसा यकीन नहीं हो रहा था कि प्रतिकूल मौसम में उनके ठहरने और भोजन की जानकारी लेने खुद मुख्यमंत्री उनके पास आए हैं। रैन बसेरों में ठहरे लोगों का कहना था कि जब बाबा (योगी आदित्यनाथ) खुद उनकी सुधि ले रहे हैं तो उन्हें किस बात की दिक्कत होगी। रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान महापौर सीताराम जयसवाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह समेत प्रशासन, पुलिस व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-Kanpur News: कानपुर में सिपाही के पिटाई का VIDEO वायरल, हिस्ट्रीशीटर के गुर्गे ने बीच चौराहे पर कॉलर पकड़ दी गालियां

About Post Author

Knews India

Recent Posts

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने सिख समुदाय के नेताओं को किया संबोधित, 1984 के दिल्ली दंगों को किया याद

नई दिल्ली-  भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर अपने राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने…

12 mins ago

रामायण के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी का फर्स्ट लुक हुआ लीक, यूजर्स ने किया जमकर कमेंट्स

KNEWS DESK - रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं| रामायण…

28 mins ago

बाराबंकी: 20 साल की उम्र में लेफ्टिनेंट बनकर देवांश मिश्रा ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

रिपोर्ट- मो0 रज़ी सिद्दीकी KNEWS DESK- जहाजों को जो डुबा दे, वो तूफान कहलाते हैं|…

1 hour ago

बिहार के इन्फ्लुएंसर ने पुष्पा 2 का टीजर किया रिक्रिएट, यूजर्स ने की जमकर तारीफ

KNEWS DESK - आलू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में…

1 hour ago

छत्रपति शाहू महाराज को हराने के लिए ही पीएम मोदी कोल्हापुर आ रहे हैं- संजय राउत

KNEWS DESK- शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने आज कोल्हापुर की अपनी निर्धारित यात्रा पर नरेंद्र…

1 hour ago