दहेज के लिए पति ने पत्नी के नाजुक अंगों को जला कर किया प्रताड़ित..

यूपी,  उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक पति ने अपनी बीवी को प्रताड़ित करने की सारी हदें पार कर दीं। एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ गोविंदनगर पुलिस स्टेशन में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला की मानें तो उसका पति आए दिन जबरन शराब और सिगरेट पिलाकर नाजुक अंगों को लाइटर से जलाया करता था।

पुलिस से मदद की गुहार लगाती महिला ने बताया कि उसका पति दहेज के लिए उसे इतनी कड़ाके की सर्दी में घंटों-घंटों बिना कपड़े के रखता था। शरीर पर जगह-जगह लाइटर से जला देता था और पत्नी को जलन से तिलमिलाते देखकर हंसता था। महिला ने आरोप लगाया हैं कि उसके पति और ससुराल के लोगों ने मिलकर जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया। इससे वो डिप्रेशन में रहने लगी थी। पति अधिकतर कई-कई दिनों तक उसे अकेला छोड़कर बिना बताए कहीं चला जाता था।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे अकेला घर में देख देवर ने छेड़छाड़ भी शुरू कर दी थी। और बताया कि जब सारी प्रताड़ना की हद पार हो गई तो वह बीती 17 जनवरी कानपुर में मायके आकर रहने लगी। महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी लखनऊ, खारिका निवासी युवक से शादी हुई थी। पिता ने शादी में 40 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करने लगे।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर व ननद के खिलाफ एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसको पति के बैग से कई लड़कियों की फोटो और लेटर मिले हैं। उन्हें पढ़ने से स्पष्ट हो गया कि पति एक अय्याश व्यक्ति है और उसके संबंध कई लड़कियों से भी हैं। इसके बारे में पूछने पर पति बेरहमी से मारता पीटता था। पीड़िता का कोई भाई नहीं है और माता और पिता वृद्ध हो चुके हैं।

About Post Author