शमशान के अंदर कार में भाजपा नेता महिला संग कर रहा था अय्याशी, पकड़े जाने पर लगा गिड़गिड़ाने, भाजपा नेता का वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क- बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की अश्लील हरकतों से चलते कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए। इन भाजपा नेताओं के चलते भाजपा की बहुत किरकिरी हुई है और साथ ही विपक्ष ने भी भाजपा नेताओं की इन हरकतों के चलते भाजपा पर निशाना साधा है। शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक भाजपा नेता का वीडयो सामने आया, जिसमें भाजपा नेता एक विवाहित महिला के साथ अय्याशी मनाते दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फिर से भाजपा की किरकिरी होने लगी है।

गलती हो गई भईया, माफ कर दो….

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में एक श्मशान घाट पर भाजपा नेता का एक महिला संग 34 सेकेंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री को कुछ लोग महिला के साथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता को लोगों ने कार में महिला संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पकड़े जाने पर भाजपा नेता हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गलती हो गई भईया, माफ कर दो। अब ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।

वीडियो वायरल होते ही भाजपा नेता हुआ फरार

भाजपा नेता की करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद से भाजपा नेता को फिलहाल फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। जानकारी के अनुसार इस मामले में भाजपा की छवि धूमिल हुई है, जिस वजह से भाजपा नेता को पार्टी से निलंबित भी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से किसी बड़े नेता या जिलाध्यक्ष का कोई बयान सामने नहीं आया।