अयोध्या: ADM सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप, उच्च अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची

KNEWS DESK, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने जिले में खलबली मचा दी है। उनका खून से लथपथ शव उनके आवास पर मिला, जिसके बाद उच्च अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई।

Ayodhya News: ADM सुरजीत सिंह की मौत, डीएम समेत जिला प्रशासन के अधिकारी  मौजूद

सूत्रों के अनुसार सुरजीत सिंह का शव कोतवाली नगर स्थित सुरसरि कॉलोनी के सिविल लाइन क्षेत्र में उनके आवास पर पाया गया। शव की स्थिति ने जांचकर्ताओं को चौंका दिया है और अभी तक मौत के कारणों का सही पता नहीं चल सका है। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं इस घटना ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चिंता पैदा कर दी है। सुरजीत सिंह की मौत के पीछे की वजहों की जांच के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है।

 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.