एक्ट्रेस सनी लियोनी के संग रोमांस करते दिखेंगे अभिषेक सिंह, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

KNEWS DESK – यूपी के चर्चित आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है| अभिषेक जल्द ही बॉलीवुड की हसीन एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ एक रैप सॉन्ग में नजर आएंगे| इस वीडियो की शूटिंग भी पूरी हो चुकी हैं| जल्द ही सॉन्ग रिलीज किया जायेगा| इसकी जानकारी खुद अभिषेक सिंह ने एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसमें सनी लियोनी भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं|

IAS Abhishek Singh Suspended: प्‍यार में धोखा खाकर क्रैक कर डाली थी UPSC, पत्‍नी भी आईएएस | UP cadre IAS Abhishek Singh suspended for being on leave without Information - Hindi Oneindia

IAS Abhishek Singh

अभिषेक सिंह ने अपने नए गाने की शूटिंग पूरी करने के बाद इसकी जानकारी शेयर की है| उन्होंने सनी लियोनी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक सिंह एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं| इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने जौनपुर के लोगों को नवरात्र और दशहरा की बधाई दी और बताया कि जल्द ही सनी लियानी भी जौनपुर आ रही हैं|

सनी लियोनी भी आएंगी नजर

आईएएस अधिकारी रहे अभिषेक सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि जौनपुर के मेरे भाईयो, बहनों और बुजुर्गों, आज का दिन बड़ा शुभ है| हमने अभी अपने रैप वीडियो की शूटिंग खत्म की है, जिसे मैंने खुद गाया है| हमारी कोई थर्ड पार्टी नहीं है| इस गाने में सनी के होने से ग्लैमर और बढ़ गया है और जान आ गई है| मुझे उम्मीद है कि आपको ये गाना पसंद आएगा|

आईएएस से दिया इस्तीफा

अभिषेक सिंह का एक्टिंग और सिंगिंग की ओर काफी रुझान रहा है| इससे पहले भी वे सिंगर बी पराक के गाने में नजर आ चुके हैं| जिसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियों बटोरीं थी| आईएएस पद से इस्तीफा देने के बाद अब अभिषेक सिंह बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं| पिछले दिनों ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था| इससे पहले फरवरी 2023 से वो सस्पेंड चल रहे थे|

आईएएस अभिषेक सिंह गुजरात में आब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगाई जाने के बाद चर्चा में आए थे| जब उन्होंने सरकारी गाड़ी के आगे फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था| इसके बाद सरकार ने उन्हें राजस्व परिषद में अटैच कर दिया, लेकिन फिर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं| सपा सरकार के दौरान उन्होंने भी काफी सुर्खियां बटोरीं थीं|

About Post Author